दो बाल अपचारी रोशनदान को तोड़कर भागे, एक धराया

Updated on 26-03-2022 06:12 PM

भोपाल   प्रदेश के बैतूल शहर के बाल संप्रेक्षण गृह से शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो बाल अपचारी फरार हो गए। नगर के सदर क्षेत्र में  बाल संप्रेक्षण गृह  के शौचालय के रोशनदान को तोड़कर दोनो गायब हो गए। दोनों बाल बालकों के काफी देर तक शौचालय से बाहर आने पर चौकीदार ने जब देखा तो दोनों गायब थे। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को दो बाल अपचारी के भागने की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने रात में तलाश की तो एक बाल अपचारी को सारनी मार्ग से पकड़ लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक विनोद कुमार इवने ने बताया कि खाना खाने के बाद बाल अपचारी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टायलेट गए। उसके भीतर रोशनदान में लगी ग्रिल हटाकर बाहर निकल गए।

आइटीआई की ओर की बाउंड्री वाल फांदकर फरार हो गए। सूचना देने पर पुलिस की टीम तत्काल पहुंच गई और तलाश प्रारंभ की गई। देर रात एक बाल अपचारी को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। स्क्रैप चोरी के मामले में सारनी थाना क्षेत्र से पकड़े जाने के बाद दोनों बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.