कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंचीं दो छात्राएं, हुआ हंगामा

Updated on 15-02-2022 05:55 PM

 भोपाल प्रदेश के दतिया जिले में दो छात्राएं कालेज परिसर में  हिजाब पहनकर पहुंच गई, इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ये छात्राएं सोमवार दोपहर छात्रवृत्ति शिविर के दौरान हिजाब पहनकर पहुंची थी। विरोध को देखते हुए कालेज प्राचार्य ने नोटिस चस्पा कर कॉलेज में हिजाब में आने की हिदायत दी है। हंगामा उस वक्त शुरु हुआ जब  विहिप, बजरंग-दल, दुर्गा-वाहनी के कार्यकर्ता कालेज परिसर पहुंच गए और उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी किए जाने के बाद कालेज प्रबंधन भी हरकत में गया और इस मामले को संज्ञान में लिया गया। विरोध प्रदर्शन होता देख कालेज प्राचार्य डीआर राहुल ने कालेज में समुदाय विशेष के परिधान हिजाब आदि पहनकर आने और सामान्य परिधान में ही कालेज आने का नोटिस चस्पा करा दिया।

हालाकि छात्राएं कौन थी, इस बारे में प्रबंधन ने भी किसी जानकारी से इंकार किया है। जानकारी के मुताबिक कालेज में दो दिवसीय छात्रवृत्ति शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। इसी बीच वेलेंटाइन डे का विरोध कर रहे विहिप, बजरंग-दल, दुर्गा-वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वहां दो छात्राओं को हिजाब में देखा तो विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। यह बात प्राचार्य के संज्ञान में लाई गई। जिसके बाद प्राचार्य डीआर राहुल ने कालेज परिसर में नोटिस चस्पा करा दिया।

जिसमें लिखा गया है कि प्रवेशित छात्र छात्राएं किसी समुदाय विशेष से संबंधित अथवा किसी अन्य वेशभूषा जैसे हिजाब आदि में प्रवेश करें। शिक्षा के मंदिर में शालीन एवं सभ्य वेशभूषा में प्रवेश लें। प्राचार्य ने बताया कि कालेज में हिजाब पहनकर छात्रा के आने का मामला उनके संज्ञान में लाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कालेज परिसर में सामान्य परिधान में आने संबंधी पाबंदी का नोटिस चस्पा करा दिया गया है। ताकि कोई समस्या हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.