खरगोन में दी कर्फ्यू में महिलाओं के लिए सुबह दो घंटे की ढील

Updated on 14-04-2022 10:42 PM

 भोपाल रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव के बाद भडकी हिंसा और आगजनी घटनाओं को रोकने प्रदेश के खरगोन में लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को सुबह दो घंटे की छूट दी गई। छूट के दौरान दूध, सब्जी, किराना, उचित मूल्य की दुकान और दवाई की दुकानें खुली रहेंगी। गैस एजेंसियां इस दौरान गैस की टंकी का वितरण कर सकेंगी। उचित मूल्य की दुकान से केरोसीन का वितरण नहीं होगा।

 यह छूट सिर्फ महिलाओं के लिए है और इस अवधि के बाद किसी के भी घर से बाहर मिलने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवधि में केवल मेडिकल आवश्यक्ता के लिए ही वाहन का उपयोग करने को कहा गया है। नागरिक अपने नजदीकी किराना दुकान से ही समान खरीदें। पीड़ित परिवारों से कलेक्टर अनुग्रहा पी  ने कहा - दहशत में छोड़ें घर, प्रशासन आपको सुरक्षा प्रदान करेंगा। यह शहर आपका है। शांति-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आप सुरक्षित हैं। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मकानों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएंगे और हर मोहल्ले से दो-दो लोगों की सूची बनाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी।  कलेक्टर कल उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में लोगों द्वारा मकान बेचे जाने की सूचना लिखे जाने के बाद पीड़ित परिवारों से चर्चा कर रही थीं।उल्लेखनीय है कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद रहवासियों ने अपने मकान बेचने संबधी सूचना दीवारों पर लिख दी। प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को समझाइश दी गई।

उधर बुधवार शाम तक छह और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व 95 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे। जिनमें से 89 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। कल बुधवार सुबह अपर जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षरित एक आदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कर्फ्यू में सुबह 10 से 12 बजे तक महिलाओं को छूट की बात लिखी थी। इससे बाजार में हलचल बढ़ गई। जबकि बुधवार सुबह हुई बैठक में तय किया गया था कि अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जानी है। अफसरों को जैसे ही आदेश वायरल होने की जानकारी मिली तो पड़ताल की गई। पता चला कि एक कर्मचारी की गलती से गलत आदेश वायरल हो गया। इसके बाद लाउड स्पीकर से कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई। गत 10 अप्रैल की शाम को श्रीरामनवमी पर शहर के तालाब चौक से शोभायात्रा निकाली गई थी। शुरूआत में ही जैसे डीजे बजना शुरू हुए, यात्रा पर पथराव शुरू हो गया।

इसके बाद पूरी रात दंगाइयों ने शहर में उत्पात मचाया। 25 से अधिक स्थानों पर आगजनी की, 30 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं देर रात इंदौर संभागायुक्त डा. पवन शर्मा और आइजी राकेश चौधरी ने कमान संभाली और कार्रवाई का दौर शुरू हुआ। बुधवार तक विभिन्ना स्रोतों से 200 आरोपितों की पहचान होने की बात बताई गई। इनमें से 101 को गिरफ्तार किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.