फर्जी कंपनी बनाकर दो सौ लोगों को लगाया चूना

Updated on 28-01-2022 06:00 PM

 भोपाल  राजधानी में एक फर्जी कंपनी बनाकर दो सौ लोगों को चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में ठगी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है। इन ठगों ने करीब डेढ करोड रुपए का लोगों का चूना लगाया है। बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक चूनाभट्टी निवासी शैलेंद्र रावत (48) ने 21 जनवरी को पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बागसेवनिया स्थित एईएस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के चीफ रीतेश गुप्ता एवं स्टेट हेड बालादीन रजक ने 15 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर उनके साथ छह लाख 85 हजार की ठगी की है।

इसके अलावा आठ अन्य लोगों ने भी 85 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की शिकायत की थी।पुलिस ने स्टेट हेड बालादीन रजक (34) निवासी करीतलाई विजय राघौगढ़ जिला कटनी, हाल पता शुभसिटी अवधपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी रीतेश गुप्ता की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित बालादीन रजक पांचवीं क्लास तक पढ़ा है। फरार रीतेश गुप्ता भी मूलत: कटनी जिले का रहने वाला है।

 दोनों की 10 साल पुरानी दोस्ती है। वह पहले कटनी में ही कमीशन पर प्लाट बेचने का काम करते थे। पिछले साल अक्टूबर 2021 में उन्होंने एईएस नाम से निजी फायनेंस कंपनी बनाई और बागसेवनिया में कार्यालय खोला। उन्होंने कुछ कर्मचारी भी रखे, जो लोन लेने के इच्छुक लोगों से से संपर्क करते थे। उसके बाद रीतेश और बालादीन कार्यालय में लोगों से सौदा करते हुए लोन दिलाने का भरोसा देकर रुपये जमा करवाते थे। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कंपनी ने 200 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। इसके बाद कंपनी के कर्ताधर्ता कंपनी के आफिस में ताला लगाकर गायब हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.