25 से 30 जुलाई के मध्य होंगे ‘‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047‘‘ समारोह

Updated on 21-07-2022 10:16 AM

केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्य-क्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में 25 से 30 जुलाई 2022 के मध्य आजादी का अमृत महोत्सव में "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047'' समारोह किए जाएंगे। 

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा  कि कंपनी कार्य-क्षेत्र के सभी जिलों में समारोह होंगे। कंपनी ने बताया है कि कंपनी कार्य-क्षेत्र के दतिया जिले में सेंवढ़ा शहर, दतिया शहर, हरदा जिले में हरदा शहर, टिमरनी शहर, नर्मदापुरम् जिले में इटारसी शहर, पचमढ़ी शहर, रायसेन जिले में रायसेन शहर, सिलवानी शहर, सीहोर जिले में सीहोर शहर, बुधनी शहर, श्योपुर जिले में श्योपुर शहर एवं विजयपुर शहर, विदिशा जिले में कुरवाई शहर एवं गंजबासौदा शहर, भोपाल जिले में तरावली कला, भैंसाखेड़ी, ग्वालियर जिले में ग्वालियर शहर एवं बिलहाटी, मुरैना जिले में मुरैना टाउन हाल, पंचायत सभागार राजौधा, अशोकनगर जिले में अशोकनगर शहर, मुंगावली गाँव, गुना जिले में गुना शहर, म्याना टाउन, राजगढ़ जिले में मंगल भवन राजगढ़, पंचायत भवन राजगढ़, शिवपुरी जिले में शिवपुरी शहर, करेरा, बैतूल जिले में नांदु गाँव तहसील घोड़ाडोंगरी एवं आमधाना गाँव, तहसील भीमपुर एवं भिण्ड जिले में मेहगाँव शहर एवं फूफ में समारोह होंगे। कार्यक्रम में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री, जन-प्रतिनिधि एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।    

गौरतलब है कि "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047'' समारोह में भारत सरकार विद्युत मंत्रालय द्वारा सेन्ट्रल पॉवर सेक्टर इंटरप्राईजेज (CPSE's) के साथ समन्वय कर ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, योजनाओं आदि के प्रदर्शन बैनर, पोस्टर, आडियो विजुअल, नुक्कड़ नाटक आदि जिला प्रशासन के माध्यम से समारोह में प्रदर्शित किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.