शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा भारती

Updated on 22-01-2022 04:27 PM

भोपाल ।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी को लेकर फिर मुखर हुई हैं। उन्होंने कई ट्वीट कर आंदोलन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर ही रहेगी। उमा भारती ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमारा शराबबंदी और नशाबंदी का अभियान सरकार के खिलाफ नहीं है। शराब और नशे के खिलाफ है। भाजपा, कांग्रेस और सरकार में बैठे लोगों को समझा पाना भी एक कठिन काम है।

इन सब कारणों से अभियान के प्रारंभ से अभियान के पूर्णता तक मुझे स्वयं पूरी तरह से सजग एवं संलग्न रहना होगा, जिसके लिए मैं तैयार हूं। मेरी प्रथम चरण की बातचीत संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हो चुकी है। अगला चरण 14 फरवरी के बाद प्रारंभ करूंगी। शराबबंदी और नशाबंदी मध्य प्रदेश में होकर रहेगी।

बता दें कि उमा भारती लंबे समय से राज्य में शराबबंदी के लिए बात रख रही हैं। वे इसके लिए आंदोलन करने की चेतावनी भी दे चुकी हैं। उमा भारती ने 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी ना होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही थी। एक तरफ उमा शराबबंदी को लेकर आवाज उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ सरकार के नए आदेश के तहत मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो जाएगी, जिसके तहत शराब 20 प्रतिशत तक सस्ती होगी।

कांग्रेस ने लगाए उमा भारती के पोस्टर

कांग्रेस ने शिवराज सरकार की नई शराब नीति का विरोध कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। इंदौर में तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लापता होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं। कांग्रेस के मुताबिक शराब बंदी की घोषणा कर उमा भारती गायब हो गई हैं। कांग्रेस का कहना है कि उमा भारती सड़क पर उतरें तो कांग्रेस पार्टी भी उन्हें समर्थन करेगी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि कांग्रेस उमा भारती के लिए रथ तैयार कराएगी, जिससे वह राज्य में रथ यात्रा निकालें।

हालांकि उमा भारती ने अपने गंगा अभियान में संलग्न होने की बात कही और बताया कि चूंकि वे इस अभियान में संलग्न थीं इसी कारण मध्य प्रदेश में पूर्णं शराबबंदी और नशाबंदी अभियान प्रारम्भ करने में उन्हें कठिनाई रही थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी की ज़रूरत होती है, पर कोरोना के चलते अभी यह संभव नहीं हो सकता। इसके अलावा अभियान कि सफलता के लिए राजनीतिक निरपेक्ष लोगों की भागीदारी की भी ज़रूरत होती है जो अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.