मप्र में शराबबंदी को लेकर गांधी जयंती पर पैदल मार्च निकालेंगी उमा भारती

Updated on 09-07-2022 08:47 PM

भाजपा की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर राज्य सरकार की नई शराब नीति में संशोधन और अहाते बंद करने को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वह शराबबंदी की मांग को लेकर भोपाल में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर महिलाओं के साथ मार्च करेंगी। उन्होंने अपने इस अभियान में उन सभी लोगों से साथ आने की अपील की है, जो किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हैं।

उमा भारती ने शुक्रवार देर रात ट्वीट के माध्यम से कहा कि 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी आएगी, उसके बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाएंगे। इसीलिए आज ही मैं अपनी बात कहूंगी। मध्यप्रदेश में नशामुक्ति (जिसमें शराब बंदी भी शामिल है) अभियान भाजपा का ही वादा है और मैं उसी का अनुसरण कर रही हूं। मैं भाजपा की एक समर्थ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, इसीलिए मैंने अधिकतर पंचायत एवं निगम चुनाव हो जाने दिए। इस बीच मैं मौन रही। अब मेरी सबसे अपील है कि कोई दुविधा में न रहे, सब अपनी-अपनी जगह पर रहकर ही इस के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार ही काम करें।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि मैं एक बहुत बड़ी कठिनाई का समाधान कर रही हूं। आज से अक्टूबर तक मैं इस अभियान में उनको अपने साथ आने के लिए कहूंगी। जो किसी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी या अन्य किसी पद पर नहीं हैं। फिर अक्टूबर में गांधी जयंती पर भोपाल की सड़कों पर मैं महिलाओं के साथ इस राक्षस जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मार्च करूंगी। बाकी की बातें आगे शेयर करती रहूंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.