उमा भारती के तीखे तेवर

Updated on 08-02-2022 04:45 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती के तेवर तीखे हैं। वे प्रदेश में शराबबंदी के लिए 14 फरवरी से अभियान चलाने वाली हैं। सोमवार को उनका एक बार फिर बयान आया है। उमा ने कहा है कि मैं कोई तीस मार खां नहीं हूं। बहुत सारे लोग हैं, जिनको आंदोलन करना चाहिए। वह लोग क्यों आगे नहीं रहे हैं।

उमा भारती सोमवार को मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे अपनी रणनीति 14 फरवरी के बाद बताऊंगी। शिवराज सिंह और वीडी शर्मा दोनों ही संत समान और सदचरित्र के व्यक्ति हैं, मुझे नहीं पता उसके बाद भी क्यों शराबबंदी में अड़चन रही है। मैं शराब के खिलाफ हूं। एक बात मुझे अच्छी लगी कि जिस तरह गंगा को साफ करने को लेकर सभी ने एकता दिखाई, उसी प्रकार शराब को लेकर भी मीडिया में एकता है। कोई भी शराबबंदी के खिलाफ नहीं है। हमें इसका उपयोग करना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि शराब बंदी को लेकर सीएम शिवराज से बात करेंगीं। शराब बंदी पर इस मामले में शिवराज वक्तव्य देंगे।

80 प्रतिशत जनमत शराबबंदी के पक्ष में

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मुझे एक बात समझ में नहीं रही है कि शराबबंदी के खिलाफ मैं अकेले नहीं हूं। प्रदेश का 80 प्रतिशत जनमत शराबबंदी चाहता है। वो करें उनको जो करना है।

गायों की मौत पर बोलीं उमा

उमा ने भोपाल जिले में हुई गायों की अकाल मौत पर भी दुख व्यक्त किया। उमा ने कहा कि वे बेहद दुखी हैं।इस मामले में सीएम से बात करेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.