शराबबंदी पर उमा ने कहा

Updated on 25-03-2022 05:21 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश में शराब बंदी पर जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शराब दुकान पर उठाया गया पत्थर एक चेतावनी थी और यह शुरुआत है। जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो बड़ा जन आंदोलन का रूप ले लेगा।

निवाड़ी में उमा भारती ने कहा कि पत्थर जो उठाया गया है वह प्रतीक है और पहला है आखिरी नहीं है। अगर उसे आखिरी बनाना है तो शराब के मामले में जनप्रतिनिधियों को बहुत अच्छा काम करना होगा। पार्षदों, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम के अध्यक्षों विधायकों को बेहद सतर्क रहना होगा। जनप्रतिनिधि इसकी अनदेखी बिल्कुल करें। वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं नहीं तो यह बड़े जन आंदोलन का रूप ले लेगा।

बता दें शराबबंदी को लेकर पिछले दिनों उमा भारती ने आक्रामक तेवर दिखाए थे। उन्होंने भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र तरावली मंदिर के पास स्थित एक शराब की दुकान के बाहर उन्होंने लोगों की राय ली, जिसे हटाने के लिए लोगों ने मांग की थी, इसके बाद उमा भारती ने सीएम से मुलाकात भी की थी। सीएम से मुलाकात के बाद वे भोपाल के बरखेड़ा पठानी की शराब दुकान पर पहुंची और लोगों से बात की तो सामने आया कि लोग लंबे समय से उसका विरोध कर रहे हैं, तो उमा भारती ने पत्थर उठाकर शराब दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी थी, जिसे वे अब एक चेतावनी बता रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.