जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत इंदौर जनपद क्षेत्र में 42 नये तालाब और 17 नये चेक डेम बनेंगे

Updated on 07-04-2022 02:49 PM

इंदौर l इंदौर जिले में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिये जल अभिषेक अभियान को व्यापक रूप से प्रारंभ किया गया है। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र इंदौर में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिये व्यापक स्तर पर कार्य कराये जायेंगे। इसके तहत 42 नये तालाब और 17 नये चेक डेम बनाने की स्वीकृति दी गई है।

 इसके लिये एक करोड़ रूपये मंजूर हुये है। यह जानकारी आज यहां जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम बावलिया खुर्द में सम्पन्न हुये जल अभिषेक अभियान में दी।

सिलावट ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे जल की एक-एक बूंद को बचाये। जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य जन-आंदोलन के रूप में करें। जल है तो जीवन है। कार्यक्रम में मंत्री सिलावट ने बताया कि जनपद पंचायत इंदौर में जल अभिषेक अभियान अंतर्गत कुल 445 स्थानों का चयन जल संरक्षण कार्यों के लिये किया गया है। उन्होंने बताया कि 42 नये तालाब और 17 नये चेक डेम के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

 इस तरह कुल 59 कार्यों के लिये लगभग एक करोड़ रुपए मंजूर किये गये है। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में  जल अभिषेक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत इंदौर जिले में भी कई जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक खेत के लिए पानी और हर हाथ के लिए काम के लक्ष्य को भी पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से हम इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.