भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत 10 दिन तक चलने वाले आयोजन का स‍िलस‍िला शुरू -

Updated on 21-01-2022 05:26 PM

इन्दौर । भाजपा द्वारा 'कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष' को 'संगठन पर्व' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अपने-अपने तय बूथों पर पहुंचकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्य कर रहे है। प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान विगत 4 दिन से इस महत्वपूर्व अभियान की संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण लगातार कर रहे है। कार्यालय पर बनाये गये नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था मुकेश मंगल संभाल रहे है।

आज से प्रारंभ इस योजना के तहत प्रदेश के गृह मंत्री व जिले के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल के वार्ड क्रमांक 76 में बूथ क्रमांक 236 ग्राम कनाडिया पहुंचे। मिश्रा ने कार्यकर्ताओं बूथ समिति की बैठक में भाग लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वकांक्षी और बहुउपयोगी योजना है।

इसके अंतर्गत विस्तारकों को बूथों पर पहुंचकर संगठन के द्वारा तय किये गये विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करते हुए संपूर्ण जानकारी जुटाने का कार्य करना है। इसके माध्यम से हमें बूथ पर निवासरत परिवारों से सतत संपर्क बनाते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ना है जिससे कि जो हमने लक्ष्य तय किया है 51 प्रतिशत से अधिक मत हमारे संगठन को मिले। इस कार्य में हम सभी को पूरी सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्य करना है।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणद‍िवे ने बताया कि बूथ समिति की बैठक के पश्चात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पार्टी के 'कमल पुष्प अभियान' के तहत बूथ 236 पर निवासरत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम मंडलोई एवं हाईकोर्ट एडवोकेट मनमोहन चौधरी के निवास पर पहुंचे और दोनों वरिष्ठों को कमल पुष्प से स्वागत व सम्मान करते हुए उनसे चर्चा भी की।

इस अवसर पर गृहमंत्री मिश्रा के साथ केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, कमल वर्मा, यशवंत शर्मा, प्रकाश कारीगर, कपिल सोलंकी, भरत मंडलोई, शैलेन्द्र सोलंकी, भुवनसिंह कारीगर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

:: वरिष्ठ नेता और जनप्रतिन‍िधी भी पहुंचे बुथों तक ::
वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के चंद्रशेखर आजाद मंडल में वार्ड 3 में स्थित बूथ क्रं. 283 नगीन नगर। सांसद शंकर लालवानी विधानसभा 3 के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के वार्ड 59 के बूथ क्रं. 85 फ्रूट मार्केट में। विधायक रमेश मेंदोला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के संतश्री बालीनाथ मंडल में वार्ड 23 के परदेशीपुरा बूथ पर।

विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के शहीद भगतसिंह मंडल में वार्ड 69 के बूथ क्रं. 22 बियावानी में तथा विधायक महेंद्र हार्डिया क्षेत्र क्रमांक 5 के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल में वार्ड 48 के बूथ क्रं. 264 बड़ी ग्वालटोली पर पहुंचकर संगठन से तय कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्य करते हुए बूथों पर निवासरत कमल पुष्प वरिष्ठजनों का उनके घर पहुंचकर स्वागत व सम्मान किया। इसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख कार्यकर्ता एवं विस्तारक अपने तय बूथों पर पहुंचकर संगठन के द्वारा तय 22 प्रमुख कार्यो को लगातार 10 दिन तक प्रत्येक दिन 10 घंटे देकर कार्य करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.