केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बाबू सिंह राजपूत की प्रतिमा का किया अनावरण

Updated on 14-05-2022 06:53 PM

मुरैना   केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को मुरैना विकासखण्ड के ग्राम अजनौधा में पहुंचकर समाजसेवी स्व. बाबू सिंह राजपूत की  प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हमने ऐसे व्यक्ति की प्रतिमा का अनावरण किया है, जिन्होंने पूरे जीवन में गरीब, जरूरतमंद लोगों की मदद करके उनका सहयोग किया।

उनके पद चिन्हों पर उनके पुत्र रामभरोषी राजपूत ने पिता का स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया है। इस कथा में उपस्थित होने का मुझे भी सौभाग्य मिला है, मैं भी रामभरोषी राजपूत का आभारी हूं। इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया, अम्बाह विधायक कमलेश जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, मुंशीलाल, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर, समाजसेवी हमीर सिंह पटेल, विजय जादौन, ऐटा से पधारे विपिन सिंह डेबिड, श्रीमती शरला रावत, फिल्म कलाकार केदार सिंह बारहकला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। 

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि रामभरोषी राजपूत ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर पिता की प्रतिमा का अनावरण कराया है, उन्होंने पित्त धर्म की स्थापना की है। पूर्वजों को आर्शीवाद तो मिलेगा ही, अगले जन्म में भी परिलोक सुधारने के बाद भी बेंकुन्ट प्राप्त होगा। रामचरित मानस, श्रीमद् भागवत जिन लोगों ने सात दिन ग्रहण  किया होगा, वे भी अपने जीवन को सुधार सकते है।  

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि अपने क्षेत्र में ज्ञान मिले मिले, लेकिन भंडारों में सभी की रुचि तो रहती ही है और आज इस मौके पर राम भरोसी भाई साहब ने अपनी पूज्य पिताजी की प्रतिमा की स्थापना भी की। पिताजी के बारे में वह आप सबके मध्य अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने पिता जी की प्रतिमा लगाई और सिर्फ इतना ही नहीं, यह परिवार इतना कर्तव्य परायण है और धर्म क्षेत्र के प्रति समर्पित है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामभरोषी की दादी और दादा जी की प्रतिमा भी पहले से ही लगी होगी।

मुझे इस अवसर पर आने का मौका मिला और आज फिर एक बार बाबूजी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मैं आप सभी के मध्य उपस्थित हुआ हूं। मैं पूज्य दादा, दादी जी और उनके बापू जी के चरणों में उनकी ओर से भी और समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, उनको नमन करता हूं। हम सभी हिंदू समाज के लोग हैं, हमारे धर्मस्थल हमारे शास्त्र, हम सबको धर्म निर्वहन की शिक्षा देते हैं, यह सामान्य तौर पर धर्म की बात चलती है तो हम सिर्फ इतना ही मान लेते हैं। धार्मिक पूजन पाठ करने के लिए कोई मंदिर जाता है, तो कोई मस्जिद जाता है।   

कार्यक्रम के पूर्व में श्रीमद् भागवत कथा के परीक्षत रामभरोषी राजपूत ने स्वर्गीय पिता बाबू सिंह राजपूत के जीवन काल के परिचय को प्रस्तुत किया। अंत में मंचासीन अतिथियों का साफा, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.