केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने बंडा में सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन किया

Updated on 12-05-2022 06:50 PM

सागर केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण, उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जनपद पंचायत बंडा में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण पर दस करोड़ रुपए की लागत आएगी। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक तरुवर  सिंह लोधी और विषिष्ट अतिथि के रूप में गौरव सिरौठिया मौजूद थे।  इस अवसर पर जाहर सिंह, सुधीर यादवश्याम सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेश बौद्व, बीएमओ डा0 अमित आनंद असाटी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमारी स्वास्थ्य सेवाएं चौकन्नी और बेहतर होनी चाहिए, पर लोग भी अपनी जीवन-षैली और खान-पान के प्रति जागरूक बनें। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की कम-कम से आवष्यकता पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आने के बाद कार्यषैली में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में सबके प्रयास से कोरोना से निपटने में देष कामयाब रहा। इसमें पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सकगण, इसके साथ ही स्वच्छताकर्मियों का बड़ा योगदान रहा है। कोरोना के दौर में आईं चुनौती का जिस क्षमता से सामना किया है वह किसी ने सिखाया नहीं था। ये क्षमताएं हमारे लोगों में हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने भ्रमण के दौरान लोगों से आयुष्मान कार्ड के विषय में जानकारी लें। सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बन जाएं। जिससे कि आवष्यकता पड़ने पर परिवार को 5 लाख रूपये तक के उपचार की सुविधा उन्हें मिल सके।

केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बण्डा में पानी के समस्या के स्थायी समाधान के लिए आगे बढ़े। वे हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने एसडीएम को निर्देष दिए कि बण्डा में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अतिक्रमण को सख्ती से हटायें। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अतिक्रमण को हटाना बहुत आवष्यक है। श्री पटेल ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। ऐसे समय में नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना आवष्यक है।

केन्द्रीय मंत्री ने लोगों का आव्हान किया कि युवाओं को नषे से बचाएं। नषा अनेक समस्याओं की जड़ होता है। परिवार इस बात का ध्यान दें कि युवा शराब, स्मैक जैसी बुराईयों से दूर रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री तरवर सिंह लोधी ने बण्डा में बनने वाले सिविल अस्पताल भवन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुरेष बौद्ध ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सिविल अस्पताल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के पष्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल ने मण्डी परिसर बण्डा में सांसद खेल ट्रॉफी-2022 का शुभारंभ किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.