केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण

Updated on 15-09-2022 05:20 PM

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 सितंबर को ग्वालियर में 1128 करोड रुपए लागत की 222 किलोमीटर लंबी 07 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय दिव्यांगजन खेल परिसर, ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के सामने, ग्वालियर में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में मेघोनाबाड़ा, कोलारस, जिला शिवपुरी से अमरोद, मुंगावली, जिला अशोकनगर तक सड़क निर्माण कार्य और ग्वालियर शहर में आगरा लूप से शताब्दीपुरम मार्ग पर आरओबी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इसी प्रकार ग्वालियर शहर में स्वर्ण रेखा नदी पर ट्रिपल आईटीएम कॉलेज से महारानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा तक फोरलेन एलिवेटेड सड़क मार्ग निर्माण, कुरवाई मुंगावली चंदेरी खंड पर टू लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य, गुना बाईपास, लहार बाईपास दबोह बाईपास और भांडेर बाईपास पर टू लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य, चिन्नोर करहिया एवं करहिया भितरवार के बीच सड़क निर्माण कार्य और डबरा-पिछोर रोड से कटारे बाबा की समाधि _बडेरा के बीच सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.