जनजातीय समाज का उत्थान समावेशी समाज निर्माण का आधार : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 02-06-2022 07:49 PM

  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जनजातीय समाज का उत्थान समावेशी समाज निर्माण का आधार है। पेसा एक्ट के नियमों और प्रावधानों को बनाने का कार्य संवेदनशीलता और गतिशीलता के साथ किए जाएँ। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह व्यक्तिगत दायित्व है कि नियम निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के प्रयासों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

      राज्यपाल श्री पटेल पेसा एक्ट के अधिनियम प्रावधानों पर जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक का आयोजन दो सत्रों में किया गया था। प्रथम सत्र में राजस्व और खनिज विभाग, दूसरे सत्र में जल संसाधन और वाणिज्यिक कर विभाग से संबंधित प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया।

     राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जिस तरह स्वस्थ शरीर का कोई भी हिस्सा यदि दर्द करता है तो पूरा शरीर प्रभावित होता है। उसी तरह ही यदि समाज का एक वर्ग पिछड़ा और वंचित है तो समाज भी सुखी और मज़बूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि समावेशी समाज के लिए जनजातीय समाज को मुख्य-धारा में शामिल किया जाना अनिवार्य है। जरूरी है कि विकास, उत्थान और जनजागृति के कार्य संवेदनशीलता और गतिशीलता के साथ किए जाएँ। उनका धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता जनजातीय कल्याण और उत्थान की प्रयासों की सफलता में है। उनके जीवन के हर क्षण की सर्वोच्च प्राथमिकता जनजातीय कल्याण का प्रयास है। अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के विकास के प्रयासों की उपलब्धि का हर दिन, उनके लिए जन्म दिन के समान आनंद और खुशी का दिन होगा। इसी भाव-भावना के साथ जनजातीय कल्याण और वंचित वर्गों के विकास के प्रयासों में अधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है।

जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव खनिज श्री सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर श्रीमती दीपाली रस्तोगी, अपर सचिव जल संसाधन श्री आशीष कुमार, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्री बी.एस. जामोद, संचालक खनिज श्री राकेश श्रीवास्तव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्यगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.