नगरीय निकाय 1122 करोड़ की राशि नहीं वसूल पाए

Updated on 12-03-2022 10:19 PM

  भोपाल प्रदेश के नगरीय निकाय 1122 करोड़ रुपये से अधिक बकाया राशि नहीं वसूल पाए हैं। यह राशि संपत्ति-समेकित कर, नगरीय विकास-शिक्षा उपकर सहित अन्य करों के रुप में वसूल की जाना थी।  इसका खुलासा संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा मध्य प्रदेश के वार्षिक संपरीक्षा प्रतिवेदन 2018-19 में हुआ है। सरकारी खजाने में यह राशि समय पर जमा नहीं होने से सरकार की हालत भी पतली हो गई है। मालूम हो कि प्रतिवेदन कल विधानसभा पटल पर रखा गया है। इसमें वर्ष 2010 से 2018 का आकलन किया गया है।

 प्रतिवेदन के अनुसार प्रदेश के निकायों में विभिन्न करों के 11 अरब, 22 करोड़, 21 लाख 81 हजार 784 रुपये की वसूली बाकी है। करों की वसूली के मामले में सागर नगर निगम की स्थिति सबसे खराब है।नगर निगम सागर, नगर पालिका परिषद बेगमगंज, भिंड, डबरा, मैहर, नगर परिषद बानमोर, सांवेर, झुंडपुरा, अकोड़ा, शहपुरा, सरवनिया महाराज, बड़ागांव 20 प्रतिशत से भी कम संपत्तिकर वसूल पाए हैं। नगर निगम सागर और मुरैना, नगर पालिका भिंड, बैरसिया, पिपरिया, मैहर, नगर परिषद आंतरी, बिलौआ, बानमोर, झुंडपुरा, अकोड़ा एवं नरवर 10 प्रतिशत से भी कम समेकित कर की वसूली कर पाए हैं।

नगर परिषद बिलौआ, अकोड़ा और चाचौड़ा 10 प्रतिशत से भी कम नगरीय विकास उपकर वसूल पाए हैं। जल दर की वसूली में भी निकाय फिसड्डी साबित हुए हैं। ये 597 करोड़ 14 लाख 87 हजार 130 रुपये उपभोक्ताओं से वसूल नहीं कर पाए हैं। इनमें नगर निगम इंदौर, मुरैना, जबलपुर और उज्जैन सहित नौ नगर पालिका और नौ नगर परिषद शामिल हैं। जिनमें वसूली 20 प्रतिशत से भी कम हुई है। निकाय स्थावर संपत्ति (किराए पर दी गई संपत्ति) से 27 करोड़ 76 लाख 61 हजार 577 रुपये का किराया नहीं वसूल पाए हैं। इसमें 20 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले निकायों में सागर नगर निगम भी शामिल है।

दस्तावेजों के परीक्षण से यह भी पता चला कि छह नगर निगम, 25 नगर पालिका और 44 नगर परिषदों में 22 करोड़ 53 लाख 43 हजार 53 रुपये का गलत (अनियमित) भुगतान हुआ है। वहीं दो करोड़ 68 लाख नौ हजार 899 रुपये का अधिक और दो लाख 24 हजार 132 रुपये का दोहरा भुगतान कर दिया गया है। 60 लाख 11 हजार 523 रुपये का गबन भी हुआ है। इतना ही नहीं, स्वागत समारोह, मनोरंजन एवं प्रदर्शनियों पर तय सीमा से एक करोड़ दो लाख 73 हजार 614 रुपये अधिक खर्च कर दिए गए। सरकार को विभिन्न सुविधाओं के बदलने मिलने वाली राशि पर अधिभार या विलंब शुल्क नहीं वसूल पाने के कारण 65 करोड़ 96 लाख 37 हजार 263 रुपये का नुकसान हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.