उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 06-06-2022 07:31 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड बस हादसा बहुत भयानक, दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। हमारे पन्ना के भाई-बहन चार धाम की यात्रा पर गए थे। उनकी एक बस गिर गई, और तीर्थयात्रियों की दु:खद मृत्यु हुई है। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देहरादून रवाना होने के पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मोबाइल पर बात की। श्री धामी ने बताया कि पूरे तंत्र को, कलेक्टर, एस.पी., एस.डी.आर.एफ की टीम को सक्रिय किया है, सभी वहाँ लोगों को निकालने में लगे हुए हैं और जो भाई-बहन घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि एक टीम दिल्ली से तत्काल उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है, जो वहाँ राहत, इलाज, बचाव सहित दिवंगतों को लाने की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूरी घटना के रेस्क्यू का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न आने दें। हमारी प्राथमिकता है कि घायलों का त्वरित उपचार हो जाए। हम उनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिवार को पाँच-पाँच लाख रूपए की राहत राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों के इलाज के साथ-साथ 50 हजार रूपए की राशि घायलों के परिजनों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब ऐसा हादसा हो तो मैं भोपाल में चैन से सो नहीं सकता और इसलिए मैंने फैसला किया है मैं स्वयं अभी रात को देहरादून रवाना हो रहा हूँ। मेरे साथ मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह, डीजीपी, सेक्रेटरी होम, ओएसडी श्री योगेश चौधरी साथ जा रहे हैं। हम पीड़ितों को राहत पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत तीर्थयात्रियों के परिजनों से निवेदन किया है कि वो धैर्य रखें, सरकार पूरी तरह उनके साथ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.