कोरोना के विरुद्ध वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-03-2022 04:54 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के विरुद्ध वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। तीसरी लहर में यह स्पष्ट हो गया कि प्रदेश में टीकाकरण के व्यापक कव्हरेज के परिणाम स्वरूप, प्रदेशवासियों को गंभीर परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा।

मेरी 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और उनके माता-पिता से निवेदन है कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण कराएँ, ताकि चौथी लहर की संभावना बनने पर, वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे। राज्य सरकार का प्रयास है कि बच्चे सुरक्षित रहें और स्कूल, खेल गतिविधियाँ तथा सामान्य जीवन बिना भय के चलता रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरेरा कालोनी में इस कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, मिशन संचालक सुश्री प्रियंका दास तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभियान में 30 लाख बच्चों को टीकाकृत किया जाएगा। यह टीकाकरण, चिन्हित विद्यालयों तथा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का, बच्चों का टीकाकरण आरंभ करने के लिए आभार माना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में कोविड की संघर्ष यात्रा और सफलताओं परजन-भागीदारी से जन-कल्याण:मध्यप्रदेश कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियानशीर्षक से प्रकाशित काफी टेबिल बुक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण के संबंध में जिज्ञासाओं और सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्नों पर केन्द्रित एफ..क्यू. पुस्तिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज शहीद दिवस अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता और शहादत को स्मरण करने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 23 मार्च को जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, तो संपूर्ण प्रदेश में कठिन परिस्थितियाँ और चुनौतियाँ विद्यमान थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में जन-भागीदारी से कोरोना का सामना किया।

 प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गठित टॉस्क फोर्स द्वारा वैक्सीन के निर्माण के साथ ही टीकाकरण के लिए चलाये गये सघन महाअभियान के परिणाम स्वरूप प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 44 लाख लोगों को प्रथम, द्वितीय और प्रिकाशन डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 3 हजार डोज हेल्थकेयर वर्कर्स को, 13 लाख 62 हजार डोज फ्रांटलाइन वर्कर्स को और 10 करोड़ 48 लाख डोज 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा 69 लाख 63 हजार डोज 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को लगाया गया है। प्रदेश में सभी चुनौतियों को पार करते हुए 15 से अधिक आयु वर्ग के 95 प्रतिशत से अधिक पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ कर बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने पूछा कि किसी को वैक्सीन लगवाने में डर तो नहीं लग रहा है। इस पर बच्चों ने पूरे जोश और निर्भयता से टीका लगवाने के लिए अपनी सहमति जताई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीका लगवाने के लिए बच्चों के उत्साह और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह टीका पूर्णत: सुरक्षित है। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कक्षा 7 की छात्रा राखी साहू, रूचि मिश्रा, और छात्र कृष्णकांत विश्वकर्मा और अभिषेक शाक्य के टीकाकरण के बाद उनके हाथ पर आई एम वैक्सीनेटेड की स्टाम्प लगाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाला की शगुन झा, रुद्रेश पटेल, अदिति बाली, एकलव्य बाथम और रुद्राक्ष शर्मा को टीकाकरण के प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.