अहमदपुर पंप हाउस में वाल्व खराब, आधी आबादी प्यासी

Updated on 04-03-2022 05:23 PM

भोपाल राजधानी की 100 से ज्यादा कालोनियों में नर्मदा जल की सप्लाई दो दिनों से ठप्प है। अहमदपुर स्थित नर्मदा वाटर प्लांट का वाल्व खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों से राजधानी की आधी आबादी पानी को तरस रही है। इस बारे में नगर निगम जल शाखा के प्रभारी इंजीनियर एआर पवार ने बताया कि अहमदपुर पंप हाउस में 400 एमएम व्यास के वाल्व खराब हो गए हैं, शुक्रवार को इसे सुधराने का काम किया जाएगा। इसलिए शहर में नर्मदा परियोजना वाले क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। बता दें कि शहर में चार परियोजनाओं के तहत जल प्रदाय का कार्य किया जाता है।

 इसमें कोलार, केरवा, बड़ा तालाब नर्मदा परियोजना शामिल है। आधे शहर में नर्मदा योजना के तहत पानी की आपूर्ति की जाती है। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई उनमें नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कालोनी, वसुंधरा कालोनी, महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआइ कालोनी, बोगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कालोनी, मोमीनपुरा, बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेंद्र नगर, सेमरा, चांदबड़, नवीन नगर, डी ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जनता क्वार्ट्स, शहनशाह गार्डन, गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर- बी, अभिरुचि परिसर, पद्मनाभ नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविंद गार्डन, विकास नगर, अन्नाा नगर, बावड़िया कला, मिसरोद, रोहित नगर, इंडस टाउन, सुरेंद्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय,

सेंचुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-, 9-बी, महेशमती, अरविंद विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लाहरपुर, पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर 4-, बी सी, आनंद नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कालोनी, गादियापुरा, जेपी कालोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कालोनी, रत्नागिरी, कालीबाड़ी, 50 क्वार्ट्स, 60 क्वार्ट्स, 100 क्वार्ट्स, सोनागिरी सेक्टर , बी सी, प्रकाश नगर, इंद्रपुरी , बी सी सेक्टर, सतनामी नगर, राजीव नगर -सेक्टर, अर्जुन नगर, भारत नगर, जेके रोड, नरेला संकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कालोनी, अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविंदपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.