प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम के बाद प्रदेश से लेकर केन्द्रीय संगठन अब मंथन करने में जुट गया है कि आखिर कमी कहां रह गई। केन्द्रीय नेतृत्व इस जीत से खुश नहीं है..क्योंकि उसे पता है कि ये जीत किस तरह हासिल की गई है। केंद्रीय संगठन जानना चाहता है कि सत्ता में रहने के बावजूद सरकार से कहां कमी रह गई जो मतदाता को वे लुभा नहीं पाए। 16 नगरीय निकायों पर राज करने वाली बीजेपी के हाथ से इस बार सात नगर निगम निकलने के बाद संघ और संगठन दोनों चिंतित हैं..उनकी चिंता जायज भी है..अब भी नहीं जागे तो 2023 हाथ से निकल जाएगा..उसका सीधा असर 2024 पर भी आएगा..संघ और आईबी की रिपोर्ट की माने तो इस बार शिव और विष्णु की जोड़ी निकायों में कोई करिश्माई चमत्कार नहीं दिखा सकी। हालांकि जीत का डंका फिर भी पीटा जा रहा हैं..जबकि चंबल, विंध्य और यहां तक कि महाकौशल का मतदाता भी अपनी नाराजगी दिखाने में पीछे नहीं रहा. केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में सबसे ज्यादा रसूख रखने वाले ग्वालियर-चंबल में मतदाताओं का बागी मूड उभरकर आया. अब तक अपराजेय रही ग्वालियर सीट अच्छे खासे अंतर से भाजपा हारी. दिग्गज नेताओं के राजसी रोड शो के रथ को मुरैना के मतदाताओं ने पंचर कर दिया. नगरपालिका और नगरपरिषद के चुनावों में भी कांग्रेस ने दबदबा कायम किया है. महाकौशल की जबलपुर, छिन्दवाड़ा, कटनी और विन्ध्य की रीवा, सिंगरौली भाजपा के खिलाफ गई. सतना में बसपा की बदौलत भाजपा की लाज बच गई. महत्वपूर्ण घटनाक्रम प्रदेश की राजनीति में सिंगरौली के जरिए आम आदमी पार्टी का प्रवेश है.
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग
सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के
लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…