हनुमान जन्मोत्सव पर पालकी में निकले कार्तिक चौक के वीर हनुमान

Updated on 17-04-2022 04:51 PM

उज्जैन हनुमान जन्मोत्सव की के अवसर पर महाकाल वन कार्तिक चौक स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी श्री वीर हनुमानजी महाराज पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले।

पालकी यात्रा शाम 5:30 बजे ध्वज पूजन के साथ आरंभ हुई। वीर हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित जस्सू गुरु महाराज, पुजारी नीलेश गुरु, पुजारी कृष्णा गुरु ने बताया ध्वज, पालकी हनुमानजी महाराज का पूजन निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज, पूर्व पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राम शर्मा, महाकाल मंदिर के पुजारी यश गुरु ने किया।

 यात्रा में सबसे आगे धामाके करता कड़ाबीन, 1 ऊंट, 2 घोड़े, 11 ढोल के साथ शौर्य प्रदर्शन करता युवाओं का अखाड़ा, रजनी नरवरिया के नेतृत्व में 5 ढोल के साथ शस्त्र कलाओं का प्रदर्शन करती युवतियों का अखाड़ा निकला तो गुलाबी साफे पीली साड़ियों में डीजे के साथ धार्मिक भजनों पर नृत्य करती महिलाएं चल रही थी। बग्घी में संत-महंत विराजित होकर निकले। 25 बटुक ब्राह्मण हाथों में केसरिया ध्वजाएं लिए पैदल जय-जय श्रीराम, जय वीर हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

 बीच में फूलों से सजी बाबा की पालकी थी। पीछे 2 ध्वज के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध बैंड धार्मिक स्वरलहरिया बिखेरते हुए निकले। पालकी के साथ यात्रा में महाकाल मंदिर के पुरोहित पंडित लोकेंद्र व्यास, फ्रीगंज शिव मंदिर के पुजारी पंडित शैलेंद्र व्यास, तीर्थ पुरोहित अंगूठी वाला पंडा मनोज गुरु दुबे, प्रवीण तिवारी, मनोहर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा, सहदेव शर्मा, संजय शर्मा, विशाल बिरला, रोहित सिंह, अनुराग मोदी, सौरभ सर्राफ वहीं महिला मंडल की श्रीमती संतोष शर्मा, मोनिका शर्मा, रिमझिम शर्मा, पूजा शर्मा, सुरभि सर्राफ, प्रीति शर्मा, सपना उपाध्याय, मनीषा शर्मा, दुर्गा बेन पांचाल आदि शामिल हुई।

 पालकी यात्रा कातिकचौक से पानदरीबा, बक्षीबाजार, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, दानीगेट, मोढ़ की धर्मशाला होकर रात्रि में वापस कार्तिकचौक कुम्हारवाड़ा स्थित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। मार्ग में कई जगह भक्तों ने श्री वीर हनुमानजी महाराज का पूजन आरती कर पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। वही संपूर्ण यात्रा में पंडितजन पालकी के साथ भक्तों को बूंदी का प्रसाद वितरित करते हुए निकले। यात्रा के समापन पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.