सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम जुलाई से अनिवार्य : परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Updated on 20-05-2022 06:44 PM

परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि एक जुलाई 2022 तक  एक अप्रैल 2019 के बाद के सार्वजनिक वाहनों में बी.एल.टी.डी. (व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस) लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। इसके पूर्व के वाहनों में एक अगस्त 22 तक यह सिस्टम लगवा सकेंगे। परिवहन मंत्री गुरूवार को मंत्रालय में योजनावार विभागीय समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव परिवहन श्री फैज़ अहमद किदवई एवं परिवहन आयुक्त श्री मुकेश जैन उपस्थित थे।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि बी.एस.एन.एल. द्वारा आरटीओ कार्यालय भोपाल में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। सार्वजनिक वाहनों बस, ओला टैक्सी एवं अन्य यात्री वाहनों में वाहन चालक एवं सवारी की सुरक्षा के लिए टेक्सी में 3 और बस में 10 पेनिक बटन लगाये जायेंगे। जिसका कंट्रोल भोपाल स्थित कमांड सेंटर में होगा। वाहन चालक एवं पैसेंजर किसी भी आपात स्थिति में पेनिक बटन का उपयोग कर सकेंगे, जिससे उनकी लोकेशन के आधार पर वाहन को ट्रेस कर स्थानीय मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इंटरसिटी परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए। इससे एक ओर जहाँ पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सकेगा वहीं दूसरी ओर पेट्रोल एवं डीजल पर होने वाले व्यय पर भी कंट्रोल होगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बस संचालन की इच्छुक संस्थाओं से चर्चा कर प्रस्ताव बुलावाए जाएंगे।

विभागीय परीक्षा से होगी पदोन्नति

प्रमुख सचिव परिवहन श्री फैज अहमद किदवई द्वारा लिपिक से उप निरीक्षक पद के लिए  लंबे समय से विभागीय परीक्षा न होने के कारण पदोन्नति के लिए ओवर ऐज हो चुके कर्मियों के लिए आयु सीमा में एक बार छूट ली जाकर परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव दिया। मंत्री श्री राजपूत ने तुरंत प्रस्ताव पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.