घर-घर जाकर हिंदू परिवारों की परेशानी पूछेंगे विहिप, बजरंग दल

Updated on 10-11-2022 05:00 PM

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी अब गांव और शहर में टोलों, मजरों, गली-मोहल्लों में हिन्दू परिवारों के साथ होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं की जानकारी एकत्र करेंगे। इसके लिए विहिप के जरिये हित चिन्तक अभियान शुरू किया गया है जिसके माध्यम से लोगों को विहिप से जोड़ने का काम किया जाएगा। इन नए जुड़ने वाले लोगों से हिन्दुओं की जीवन से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट जिला और प्रांत संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

प्रदेश में धर्मांतरण, गौवंश की तस्करी समेत हिन्दू विरोधी अन्य गतिविधियों की त्वरित सूचना पाने विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) समाज के लोगों को सीधे जोड़ने का काम कर रहा है। पहले यह काम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के द्वारा अलग-अलग कुछ खास मसलों के लिए किया जाता था लेकिन अब इसे व्यापक स्वरूप देते हुए हिन्दू परिवार की हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी जुटाने पर फोकस किया जाएगा। इस बार यह काम अलग-अलग न करके विहिप के बैनर तले किया जा रहा है। बीस नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान को हितचिंतक अभियान नाम दिया गया है और जुड़ने वाले लोगों को इस बात का भरोसा दिलाया जा रहा है कि परिषद और संगठन आपके जीवन और हितों की चिंता करने के साथ पेश आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए साथ खड़ा रहेगा।

भोपाल, जबलपुर में छह-छह लाख लोगों को जोड़ेंगे
इस अभियान के माध्यम से जाति, मत, भाषा की सीमा से ऊपर उठकर भेदमुक्त हिन्दू खड़ा करने, गौ, गंगा, मठ-मंदिर, तीर्थ, तीर्थयात्रा, वेद, संस्कृत, अर्चक, पुरोहित, धर्माचार्यों की रक्षा, बिछुड़े बंधुओं की घर वापसी करने समेत अन्य काम किए जाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश के मध्यभारत प्रांत (भोपाल) और महाकौशल (जबलपुर) में छह-छह लाख और मालवा (इंदौर) में पांच लाख लोगों को हितचिंतक के रूप में जोड़ा जाएगा। इस तरह 17 लाख लोगों को जोड़ने का काम करने के साथ कुटुंब प्रबोधन पर भी जोर देंगे। इसके लिए समाज के हर तबके के लोगों से संपर्क किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.