नल से जल पहुँचने पर हर्षित है ग्रामवावासी, महिलाओं और बहनों का कष्ट हुआ दूर : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 27-03-2022 04:50 PM

नर्मदापुरम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन के कार्यों से अनेक गाँव में माताओं और बहनों को पीने का पानी लाने के लिए जो कष्ट होता था, उससे मुक्ति मिली है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अभियंता निरंतर कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। ग्रामवासी भी योजना की देख-रेख में सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन की अवधि वर्ष 2024 तक है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में मिशन में संतोषजनक कार्य हुआ है। आवश्यकतानुसार ग्रामों में जल-प्रबंधन किया जाये। मजरे-टोलों तक पेयजल पहुँचाया जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेयजल योजना के बेहतर संचालन और संधारण का कार्य किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को जल की उपलब्धता का लाभ मिले। जहाँ कहीं ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी है, उसे ठीक करवाने और योजनाबद्ध रूप से योजना संचालित करने के लिए संबंधित विभाग और अधिकारी सजग रहें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बुरहानपुर में 30 मार्च को जल-महोत्सव में जल जीवन मिशन के संपन्न कार्यों का शुभारंभ हो रहा है। जिले के शत-प्रतिशत ग्रामों में नल से जल पहुँचने लगा है। हर ग्राम में जल-महोत्सव होगा। अन्य जिलों में भी जहाँ योजना पूर्ण हुई है, उन्हें 30 मार्च के जल-महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्री समूह द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। प्रमुख रूप से जो सुझाव आये, उनमें जिस गाँव में जल-स्रोत नहीं हैं, वहाँ योजना का क्रियान्वयन करने, योजना के क्रियान्वयन से सड़कों की क्षति होने पर सुधार कार्य करवाने, पूर्ण हुई योजना का हस्तांतरण शीघ्र करने और मिशन के कार्यों को वर्ष 2024 तक पूर्ण करना शामिल हैं। मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री हरदीप सिंह डंग, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, श्री राजवर्धन सिंह आदि ने भी पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन के कार्यों पर अपने विचार रखे।

मंत्री समूह की ओर से लोक निर्माण और कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने प्राप्त सुझावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 हजार 318 गाँवों में एकल रूप से योजना का क्रियान्वयन किया जा चुका है। इस पर 11 हजार 190 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। इसी प्रकार प्रदेश में 16 हजार 853 समूह नल-जल योजनाएँ क्रियान्वित की गई हैं, जिन पर 18 हजार 454 करोड रुपए का व्यय हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.