ग्रामीण मिलकर बनाये अपने गाँव का मास्टर प्लान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 31-01-2022 05:46 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को आदर्श राज्य बनाने के लिए ग्रामीणों का आव्हान किया है कि सभी एक दिन गाँव में बैठकर गाँव का मास्टर प्लान बनाये। राज्य सरकार उसी अनुरूप विकास की योजनाएँ बनाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सीहोर जिले के शाहगंज में 36 करोड़ 21 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 797 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 7 करोड़ 97 लाख रूपये भी अंतरित की। साथ ही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज में हुए विकास कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मंशा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में इसी तरह से व्यवस्थित विकास हो। मुख्यमंत्री ने खातेगांव से बाड़ी के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने, करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले बमोरी से शाहगंज तक नवीन मार्ग बनाने और शाहगंज अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ बनाने के साथ शाहगंज नगर परिषद को देश की सबसे स्वच्छ नगर पंचायत बनाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामित्व योजना में सर्वे करवाकर सभी को उनके आवास का मालिकाना हक दिया जाएगा। आवास प्लस सर्वे के आधार पर भी सभी को पक्के मकान दिए जाएँगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही नहीं शिक्षा और रोजगार भी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में हर माह रोजगार मेले लगाकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पथ विक्रेता योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन में बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएँगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मेधावी बच्चों को आगे लाये, जिससे गरीब परिवार का कोई बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हर दुख-दर्द में सरकार उनके साथ है। अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अगले महीने से फसल बीमा की राशि का वितरण शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी सम्बोधित किया। विधायक विजयपाल सिंह सहित निगम मंडल के अध्यक्ष और ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.