विस्टाडोम कोच इंटरसिटी में लगेगा

Updated on 19-08-2022 07:03 PM

रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम कोच एक महीने के ट्रायल पर लगाया गया है। इसके बाद इससे इंटरसिटी में लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसके लिए पर्यटन को देखते हुए दो नए स्टाप भी दिए जाने का सुझाव मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग ने रेलवे को दिया है। इसमें एक औबेदुल्लगांज और दूसरा सलकनपुर के पास है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले 16 अगस्त से मध्यप्रदेश का पहला विस्टाडोम कोच की सुविधा भोपाल से जबलपुर के बीच हो चुकी है।

विस्टाडोम कोच अभी गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में रानी कमलापति स्टेशन से और जबलपुर से गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगा है। पर्यटन विभाग इसे अन्य दूसरी ट्रेन में भी इसे प्रारंभ करने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए ऐसी लोकेशन पर विचार चल रहा है, जहां पर प्राकृतिक नजारें देखे जा सकें। विस्टाडोम कोच का किराया रानी कमलापति स्टेशन से होशंगाबाद तक का किराया 690 रुपए है। इटारसी के लिए 705 रुपए, पिपरिया तक 870 रुपए, गाडरवारा तक 1020 रुपए , नसिंहपुर तक 1150 रुपए, श्रीधाम तक 1230 रुपए, मदनमहल तक 1365 रुपए और जबलपुर स्टेशन तक 1390 रुपए निर्धारित किया गया है।

इसलिए इंटरसिटी में लगाया जाएगा

अभी ट्रायल के तौर पर इसे जनशताब्दी में लगाया गया है। इंटरसिटी सुबह 5.30 बजे से चलती है। इससे दिन में पूरा सफर होने से लोगों के पास पूरी यात्रा के दौरान प्राकृतिक नजारें देखने का मौका मिलेगा। जनशताब्दी में होशंगाबाद तक तो रोशनी रहने से प्राकृतिक नजारे दिखाई देते हैं, लेकिन उसके बाद अंधेरा होने के कारण बाद में कुछ भी नजर नहीं आता है।

चेन्नई में बने इस कोच में पैसेंजर्स को फ्री वाई-फाई फैसिलिटी है। कोच 44 सीटर है। रेलवे काउंटर या IRCTC की वेबसाइट पर रिजर्वेशन करा सकते हैं। ऑप्शन में विस्टाडोम चुनना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.