अस्पतालों की ओपीडी में बढे उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज

Updated on 11-05-2022 06:38 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में तापमान बढने के साथ ही उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज भी बढने लगे हैं। राजधानी के अस्पतालों में इन दिनों उल्टी-दस्त, बुखार और पेटदर्द के मरीज बढ रहे हैं। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों में देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले मरीजों में करीब 40 प्रतिशत उल्टी-दस्त, बुखार और पेटदर्द वाले होते हैं।

 इनमें करीब 10 प्रतिशत को भर्ती कर ड्रिप भी चढ़ानी पड़ रही है। इसी तरह की दिक्कत बड़ों को भी हो रही है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि दिन में तीन से चार लीटर पानी पीएं और खाली पेट बाहर नहीं निकलें। आखों की भी सुरक्षा करें। हमीदिया अस्पताल में शिशु रोग विभाग की प्राध्यापक डा. मंजूषा गोयल ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है, लेकिन जितने मरीज रहे हैं उनमें करीब 40 प्रतिशत गर्मी की वजह से होते हैं।

 आम दिनों में यह आंकड़ा 10 प्रतिशत तक ही रहता है। निजी शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राकेश भार्गव ने कहा कि ओपीडी में आने वाला हर दूसरा बच्चा बुखार या उल्टी-दस्त वाला होता है। डाक्टरों का कहना है कि पानी की कमी दूर करने के लिए तरल चीजें लें। एक लीटर पानी में ओआरएस घोलकर रख लें और थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।बच्चा पेशाब नहीं कर रहा, सुस्त हो रहा है तो डाक्टर को दिखाने में देरी नहीं करें।

बुखार उतारने के लिए दवा के साथ गीले कपड़े से शरीर को पोछें। इस बारे में जेके अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. आदर्श वाजपेयी का कहना है कि इस दौरान गर्मी से सबसे बड़ा बचाव पानी है। बड़ों को दिन में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए।पांच साल से ऊपर के बच्चों को भी कम से कम तीन लीटर पानी पीना चाहिए।पानी के अलावा तरल चीजेंं जैसे छाछ, दही, नारियल पानी, आम का पना आदि ले सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.