निर्भय होकर करें मतदान : निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह

Updated on 01-07-2022 06:12 PM

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। श्री सिंह ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र में मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं।

3580 मतदान केंद्र संवेदनशील

गौरतलब है कि दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के 1 लाख 22 हजार 146 पद हैं। कुछ पदों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद वास्तविक निर्वाचन के लिए पदों की संख्या जिला पंचायत सदस्य के लिए 291, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2227, सरपंच पद के लिए 7373 और पंच पद के लिए 22 हजार 451 है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.