व्यापम महा घोटाला

Updated on 29-03-2022 07:17 PM

भोपाल। व्यापमं महा घोटाले में वनरक्षक परीक्षा 2012 में फर्जी तरीके से एग्जाम देने वाले 3 आरोपियों देवेंद्र कुमार जाटव पुत्र भूषण लाल , पदम सिंह खरे पुत्र मुरारी लाल और आनंद सागर पुत्र अर्जुन प्रसाद को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद दोषी करार देते हुए अदालत के जज नीति राज सिंह सिसोदिया ने सोमवार को साथ साथ साल की सजा सुनाई है। मामले में विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने पैरवी की थी मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल 2012 को मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की शिकायत एसटीएफ से करते हुए। बताया गया कि देवेंद्र जाटव ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास की है।

एसटीएफ ने व्यापमं और वन विभाग से देवेंद्र कुमार जाटव की जानकारी ली। देवेंद्र से राइटिंग का नमूना और अंगूठे के निशान लिए गए और परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी पदम सिंह खरे के संबंध में भी जांच की गई। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अवैध तरीके से फॉरेस्ट गार्ड बने हैं। इसके बाद एसटीएफ ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया।

 जांच में देवेंद्र जाटव का चयन कराने में मध्यस्थ ब्रजमोहन गौड़ शिव कुमार यादव से कड़ियां जुड़ीं साजिश के तहत डमी कैंडिडेट बैठाने के लिए रिंकू शर्मा से संपर्क किया गया था। कायमी के 3 दिन पहले रिंकू शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। डराइटिंग एक्सपर्ट फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की जांच में सामने आया कि देवेंद्र की जगह अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी

जांच में पता चला कि पदम सिंह ने अपने चाचा विक्रम सिंह खरे के साथ मिलकर मीडिएटर योगेंद्र यादव वासुदेव , चंदेल कुवर , इंद्रासन उर्फ इंद्रेश सिंह , अनुज यादव के साथ मिलकर पदम सिंह खरे की जगह आनंद सागर से संपर्क कर परीक्षा दिलवाई। केस में जांच एजेंसी ने फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले 3 और मध्यस्थता करने वाले 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट प्रस्तुत की। इसमें तीन लोगों के खिलाफ आरोप साबित हुए , जबकि सात लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया कोर्ट ने आरोपियों को तीन धाराओं में 2-2 साल की जेल और एक - एक हजार रुपए जुर्माना , जबकि अन्य तीन धाराओं में 7-7 साल की कैद एक हजार रुपए जुर्माना और दो में तीन हजार का जुर्माना लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.