व्यापमं घोटाला: 160 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान

Updated on 18-02-2022 05:37 PM

भोपाल देश के बहुचर्चित घोटाले व्यापमं में सीबीआई ने 160 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किये है। इन पूरक चालानों में सीबीआइ ने 81 नए आरोपी बनाए हैं।वर्ष 2013 में व्यापमं द्वारा आयोजित की गई पीएमटी परीक्षा हुए फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया की अदालत में 160 आरोपितों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया गया। इसमें धारा- 419, 420, 467, 468, 471 और धारा-120 बी एवं परीक्षा अधिनियम सहित अन्य धाराओं में 2000 पेज से ज्यादा का पूरक चालान पेश किया है। सीबीआइ के इंस्पेक्टर अंकित झकारिया और विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने बताया कि इस पूरक चालान में सीबीआइ ने 81 नए आरोपी बनाए हैं।

  नमें व्यापमं के तत्कालीन नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारी एससी तिवारी और बीएन श्रीवास्तव, इंडेक्स, चिरायु एवं पीपुल्स मेडिकल कालेज के संचालक, एडमिशन कमेटी के सदस्य, बिचौलिये और परीक्षार्थियों के स्वजन और लाभार्थियों के नाम शामिल है। सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत आरोपितों को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस नहीं जारी किए गए थे।

अब अदालत ने आरोपितों को पेश होने के लिए 22 फरवरी से लेकर 22 मार्च तक की पेशी तारीखें नियत की हैं। मालूम हो कि सीबीआई ने व्यापमं द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा 2013 मामले में 31 अक्टूबर 2017 को विशेष अदालत में 592 लोगों के खिलाफ 1500 पेज का चालान पेश किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.