ग्वालियर अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर ग्वालियर ऑब्स्ट्रेटिक गायनिलॉजिकल सोसायटी के द्वारा आई.एम.ए.के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकने के लिये जन जागृती हेतु एक विशाल वॉकाथॉन का आयोजन मंगलवार को महाराज बाडे पर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं विशेष अतिथि ग्वालियर जिलाधीश श्री कॉशलेन्द्र विक्रम सिंह,सी.एम.एच.ओ.डॉ मनीष शर्मा ने विक्टोरिया मार्केट से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम में बडी संख्या में बडी संख्या में गोग्ज एवं आई.एम.ए. के सदस्यों के साथ साथ रोटरी क्लब ग्वालियर विरागंना की सदस्याएं एवं पी.जी.कॉलेज ऑफ नर्सिग(जन विकास न्यास) के शिक्षक छात्र एंव छात्राओं ने भाग लिया।
रैली का समापन महाराज बाडे टाउन हॉल पर हुआ।
मुख्य अतिथि श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में नारियों पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जन सामान्य में जागरूकता की महत्व पर जोर दिया कहा कि अपनी सुरक्षा के लिये महिलओं को स्वंय आगे आना पडेगा।
विशिष्ट अतिथि ग्वालियर जिलाधीश महोदय श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर गोग्ज एवं आई.एम.ए.ग्वालियर की सभी महिला पदाधिकारियों को बधाई दी।
सम्मानीय अतिथिी डॉ मनीष शर्मा सी.एम.एच.ओ ग्वालियर ने इस अवसर पर नारीशक्ती को सर्वोपरी बताया व कहा कि महिलाओं के योगदान के बिना समाज का चहूंमुखी विकास असंभव है इस उपलक्ष पर स्त्री रोग विषेशज्ञों की राष्ट्रीय संस्था फोग्जी की अध्यक्षा श्रीमती डॉ शांता कुमारी के नतृत्व में यूनिसेफ के साथ के धीरा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें संपूर्ण राष्ट्र के सभी सरकारी एवं प्राइवेट सेकेंडरी स्कूलो के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं के लिये महिला हिंसा के विषय पर स्वेछिक ऑनलाइन कोर्स प्रारम्भ किया गया है l
गोग्ज की सचिव डॉ अचला सहाय शर्मा ने कहा कि लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये संस्थाओ को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिये जिससे कि महिलाओं मे जागरूता आये और वो अपने सम्मान की स्वंय रक्षा कर सकें। कार्यक्रम का संचालन गोग्ज की सचिव डॉ अचला सहाय शर्मा ने किया और आभार गोग्ज की अध्यक्ष डॉ उर्मिला त्रिपाठी के द्वारा किय गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आई.एम.ए.अध्यक्ष डॉ प्रियंवदा भसीन,सचिव डॉ प्रशांत लहारिया,सिम्स हॉस्पीटल के संचालक डॉ नीरज शर्मा ,डॉ ओ.एन.कौल,डॉ बिन्दु सिंघल,डॉयशोधरा गौर,डॉ शशिबाला भौसले,डॉ कीर्ति ढोंडे ,डॉ वीरा लोहिया डॉ सिस्मिता मुंगी ,डॉ कुसम सिंघल,डॉ रीता मिश्रा,डॉ वीना प्रधान,डॉ मोनिका जैन,उपस्थित रहे।