आधे घंटे की बारिश में खुल गई स्वच्छता की पोल रोडो पर भरा पानी

Updated on 18-06-2022 09:01 PM

सिरोंज  वार्ड क्रमांक 6 तलैया मोहल्ला स्थित में नाला फस जाने के कारण रोडो पर पानी भर गया अगर थोडी देर और पानी गिर जाता तों लोगो के घरो के अंदर पानी भर जाता यह हालात अभी आधे घंटी की बारिश के है तों फिर अच्छी बारिश हो जाए तों किस तरीके के हालात बन सकते है

 गौरतलब होकि गत वर्ष हुई बारिश के कारण वार्ड 6 में स्थित नाला चौक हो गया था जिस कारण बाड जैसे हालात उत्पन्न हो गये थे जिससे लोगो का काफी नुकसान भी हुआ था मगर नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने उससे अभी तक सबक नही लिया है

और फिर से नाला चौक हो गया जिससे आधे घंटे की बारिश में हालात फिर खराब हो गये और रोडो पर पानी भर गया और नाला लबालब हो गया जिससे नगर पालिका की स्वच्छता पर कई सवाल खडे हो रहे है वार्ड क्रमांक 6 के वार्डवासियों मे फिर से गुस्सा पनप गया और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे और कहा कि जब तक नाला नही जब तक वोट नही


तत्कालीन अधिकारियों ने किये थे प्रयास उनके स्थानांतरण के बाद नही हुई पहल :- तत्कालीन एसडीएम एवं सीएमओं ने गत वर्ष हुई बारिश के कारण वार्ड क्रमांक 6 स्थित नाला चौक हो जाने के कारण लोगो के घरो मे पानी भर गया था जिस कारण लोगो मे काफी आक्रोश पनप गया था प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कि गई थी

नाले का चौडीकरण करने के लिए नपा इंजीनियर उनकी टीम द्धारा नाले के अंदर घूस कर देखा था प्लान भी बनाया गया था कि नाले का चौडीकरण जब होगा जब नाले पर बनी दुकान को हटाया जाएगा जिसपर कई तरह के विरोध भी हुए थे मगर तत्कालीन सीएमओं रमाशंकर श्शर्मा ने कहा कि मै जब तक रहू या ना रही लेकिन नाले का निर्माण कराउगा उसके बाद नाले पर बनी दुकान को तौडा गया लेकिन नाले का कोई हल नही निकला और आज तक वों दुकान ऐसे ही पडी हुई है उसके बाद कई प्लान नाले को लेकर बनाए गये मगर धरातल पर कोई पालन नही हो सका


नाले के निर्माण को लेकर बने कई प्लान नही हुआ कोई हल :- तत्कालीन अधिकारियों द्धारा वार्ड नंबर 6 स्थित नाले के चौडीकरण एवं गहरीकरण निर्माण को लेकर कई प्लान बनाए गये लेकिन उन प्लानों पर कोई अमल नही किया गया समस्या जस की तस बनी हुई है और वार्ड नंबर 6 के लोगो में अभी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है वही अभी नगरीय निकाय चुनाव भी है और वार्ड के लोग चुनाव बहिष्कार करने का खूल मूड बना रखे है अब देखना बडा दिलचस्प होगा कि प्रशासन वार्ड नंबर 6 के लोगो को कैसे मुतमाइन करेगे


नाला चौक हो जाने के बाद विधायक ने लिया था जायजा दिये थे निर्देश :- विधायक उमाकांत शर्मा पिछले वर्ष हुई अधिक बारिश के कारण वार्ड नंबर 6 मे स्थित नाला चौक हो गया था जिससे कई घरो मे पानी भर गया था काफी नुकसान भी हुआ था नुकसान का मुआवजा तों मिल गया था लेकिन विधायक उमाकांत शर्मा द्धारा दिये गये निर्देश का पालन नही हो सका

 विधायक श्री शर्मा नें नाले की उचित व्यवस्था कर लोगो को राहत दिलाने की बाद कही थी और कहा था कि आगामी बारिश से पहले नाले का चौडीकरण कर सुचारू रूप से पानी निकासी हो सके लेकिन नपा में बैठे अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नही लिया और आज आधे घंटे की बारिश में फिर से नाला उफान पर गया और रोडो पर पानी भर गया बाहराल अब देखना यह बडा दिलचस्प होगा कि नगरीय निकाय चुनाव में वार्डवासी क्या नाले को लेकर अपना रूख किस तरफ करेगे


भाजपा की रही है परिषद विधायक नही हुआ नाले का कोई हल :- नगर पालिका परिषद भाजपा का रही है विधायक भी भाजपा के है लेकिन नाले का कोई हल नही हो सका है वार्ड 6 में पिछली परिषद में निर्दलीय पार्षद रहे है भैयन मिया ने कई बार बैठको अधिकारियों को वार्ड नंबर 6 में स्थित नाले को लेकर कई बार अवगत कराया था कई आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिये थे लेकिन उनकी सुनवाई नही हो सकी नाला आज भी जैसा कि वैसा ही है

ज्ञात रहे कि भाजपा की परिषद में नाले का कुछ नही हो सका जिसपर कई सवाल खडे हो रहे है नगरीय निकाय चुनाव भी सर पर Sअब देखना बडा दिलचस्प होगा कि वार्ड 6 में ऊठ किस करवट बैठेगा
इनका कहना है -: जो आज तेज पहली बारिश हुई है जहां जहां पानी रूकनी की समस्या आई है हमने एचओ के माध्यम से दिखवाया है जहां स्थिति पानी की रूकी है उसे क्लीयर करने के निर्देश दिये है नाले का प्रपोजल भेज रखा है बडा प्रोजेक्ट है वों भी जल्दी होगा एसडीएम प्रवीण प्रजापति सिरोंज


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.