लोकतंत्र के पर्व के लिए है तैयार हम:कलेक्टर होशंगाबाद

Updated on 01-06-2022 06:02 PM
नर्मदापुरम/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के साथ सोमवार को सोहागपुर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बनाएं गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ग्राम पंचायत रानीगोहन के पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र एवं एआरओ सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत रेवा बनखेड़ी पहुंचकर यहां प्राथमिक शाला स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम सोहागपुर को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बारिश के दौरान मतदान केंद्रों के पहुंच मार्ग बाधित ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। ऐसे सभी मतदान केंद्र जहां छत चूने , दीवारों पर सीलिंग की समस्या हो रही है उन्हें चिन्हित कर शीघ्र मरम्मत कराएं। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत माछा पहुंचकर यहां शासकीय नवीन भवन स्कूल मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत अजनेरा के पंचायत भवन में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने इन केंद्रों पर पेयजल, बैठक आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी पंचायतों में बनाए गए अतिथि कक्षों पर ठहरने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीम सोहागपुर अखिल राठौर, तहसीलदार श्रीमती अलका इक्का , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीराम सोनी, नायाब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.