हमें आने वाली पीढ़ी के लिए धरती बचाना है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 06-06-2022 07:42 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए धरती बचाना है। धरती को बचाने में प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाकर सहयोग दे सकता है। हमें वृक्ष मित्र और पर्यावरण मित्र बन कर, आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण-संरक्षण के अपने दायित्व का निर्वहन करना ही होगा। हरदा में सुभाष मंच द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों से मैं अभिभूत हूँ। हरदा के वृक्षारोपण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं का भोपाल में सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष मंच, हरदा द्वारा “आत्मनिर्भर कृषक - आत्म-निर्भर कृषि” में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। हरदा में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, वरिष्ठ समाज सेवी, पर्यावरण प्रेमी तथा सुभाष मंच, हरदा के संस्थापक श्री गौरी शंकर मुकाती उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण धरती का अस्तित्व संकट में है। पर्यावरण-संरक्षण के लिए जितना काम होना चाहिए, उतना नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत में पर्यावरण-संरक्षण के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें हम सबको योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं, प्रतिदिन एक पौधा रोपता हूँ, और पेड़ लगाने से ही स्वयं को सम्पूर्ण अनुभव करता हूँ। जब तक पेड़ न लगा लूं तब तक कुछ अधूरा सा लगता है। वृक्षारोपण कर हम एक प्रकार से साँसें लगा रहे हैं। पेड़ ऑक्सीजन देने के साथ-साथ, नदियों को जल और कई जीव-जन्तुओं को आश्रय प्रदान करते हैं। धरती के तापमान में हो रही वृद्धि से भयानक स्थिति उत्पन्न होगी, इससे बचाव का वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है।

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि सुभाष क्लब द्वारा हरदा सहित बैतूल, होशंगाबाद,खण्डवा और सीहोर में पाँच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए मुम्बई की "ग्रो ट्रीज़" कम्पनी के साथ एग्रीमेंट भी हुआ है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुभाष मंच के 400 सहयोगी और डेढ़ लाख किसान अपनी निजी भूमि में मेढों पर पौधे लगा रहे हैं। “आत्म-निर्भर कृषक-आत्म निर्भर कृषि”, संसाधनों के कुशल और वैज्ञानिक प्रबंधन की अवधारणा है। इसके अंतर्गत मेढ़ों और अनुपयोगी भूमि पर सागौन और फलदार वृक्षों का रोपण करके किसानों के लिए भविष्य- निधि निर्माण की परिकल्पना है। नदियों के तटों को भूमि-कटाव से बचाने और बाढ़ नियंत्रण के लिए भी वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे खेतों में प्रयोग किए गए कीटनाशकों को सीधे नदियों में जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.