मप्र में ला निना प्रभाव से आएगा मौसम में उतार-चढाव

Updated on 02-03-2022 05:05 PM

भोपाल चालू साल में मध्यप्रदेश में ला निना प्रभाव से मौसम में उतार-चढाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्र में जहां गर्मी झूलसाएगी तो कहीं पर सामान्य रहने के आसार है। गर्मी के मौसम का यह पूर्वानुमान मंगलवार को भारत मौसम विभाग, नई दिल्ली के द्वारा जारी किया गया। है। इसमें मार्च से मई तक तीन माह में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम के मिजाज का संभावित आंकलन जारी किया गया है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मार्च से लेकर मई तक तीन माह में इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान सामान्य से बढ़े हुए रहेंगे। लू के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने के आसार हैं।

प्रदेश के शेष संभागों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे थोड़े अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ कम रह सकती है। मौसम के इस तरह के मिजाज की वजह ला निना प्रभाव बताई जा रही है। मार्च माह में रात का तापमान (न्यूनतम) भोपाल, ग्वालियर, इंदौर एवं नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से कम रहेंगे। जबलपुर संभाग में सामान्य रहेंगे।

दिन का तापमान (अधिकतम) भोपाल, नर्मदापुरम एवं जबलपुर में सामान्य रहने के आसार है। इंदौर, सागर संभागों में सामान्य से अधिक, जबकि ग्वालियर, चंबल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। अप्रैल-मई माह में रात का तापमान (न्यूनतम) भोपाल और ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित दक्षिणी हिस्सों में समान्य से अधिक (रातें गर्म) रहेगा।

 दिन का तापमान (अधिकतम) भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम और जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य यह सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में पिछले वर्षों की तुलना में लू के दिनों की संख्या कम रह सकती है। उधर इन दो माह में इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.