आयुष विभाग की वेबसाइट जन-सामान्य को सेवाएँ उपलब्ध कराने में बनें कारगर

Updated on 16-03-2022 05:50 PM

भोपाल आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने कहा है कि आयुष विभाग की सेवाएँ जन-सामान्य को आसानी से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए विभागीय वेबसाइट को अधिक से अधिक कारगर बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने वेबसाइट में जन-आकांक्षा के अनुरूप समय-समय पर अपग्रेड किये जाने पर भी जोर दिया। राज्य मंत्री श्री कांवरे आज मंत्रालय में आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट के लोकार्पण के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती कैरोलिन खोंगवार भी मौजूद थी।

राज्य मंत्री श्री कांवरे ने कहा कि नवीन वेबसाइट से विभागीय गतिविधियों में और अधिक पारदर्शिता सकेगी। उन्होंने वेबसाइट के जरिये आयुष के क्षेत्र में नवाचार और नवीन शोध को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश दिए। क्रिप्स के अधिकारियों ने राज्यमंत्री को वेबसाइट के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वेबसाइट में न्यू टेक्नोलॉजी और आकर्षक यूजर इंटरफेस का प्रयोग किया गया है। अब विभाग से संबंधित गतिविधियों, कार्यकलापों, अधोसंरचना से संबंधित जानकारी जन-सामान्य सुगमता से प्राप्त कर सकेंगे।

क्रिस्प के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय वेबसाइट में पारदर्शिता लाने के मकसद से नागरिकों से जुड़ी आवश्यक जानकारियों का अधिक से अधिक समावेश किया गया है। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट में लोक सेवा गारंटी और सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारियों का भी समावेश है। साथ ही आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी से संबंधित अस्पतालों और डिस्पेंशरी में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है। वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिकों को आयुष विशेषज्ञों से बीमारियों के संबंध में परामर्श मिल सकेगा। वेबसाइट में विभाग का उपयोगी एप्लीकेशन आयुष क्योर को भी जोड़ा गया है, जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

वेबसाइट में विभाग की कार्ययोजना मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम का भी समावेश किया जायेगा, जिसके द्वारा आंकड़ों का भण्डारण एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट ayush.mp.gov.in के संबंध में किसी भी तरह की अन्य जानकारी मोबाइल नंबर 9229234727 पर प्राप्त की जा सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.