
भोपाल । किसानों के ग्राम तूमड़ा के धनवंती वेयर हाउस में फसल की तुलाई के स्लॉट बुक होने के बावजूद तुलाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में किसानों द्वारा कल चक्काजाम किया गया था किसानों के चक्काजाम करने के बाद भी किसानों की फसल की तुलाई शुरू नहीं हो सकी है। किसान प्रशासन के रवैया से नाराज हैं आज सुबह किसानों की परेशानी को देखते हुए, कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी तूमड़ा पहुंचे जहां किसानों से मुलाकात की और क्यों तुलाई नहीं हो रही उसको लेकर जानकारी ली।
किसानों ने बताया कि स्लाट बुक होने के बाद भी तुलाई नही हो रही है पांच दिन से भीषण गर्मी मे हम यहीँ रह रहे हैं। किसानों की कोई सुनवाई नही हो रही है। ज्ञानचंदानी ने तत्काल अधिकारियों से बात की और सवाल किया कि जब स्लाट बुक था तो तुलाई क्यों बंद की गयी है ? आखिर प्रशासन की गलती का खामियाजा किसान क्यों भुगते ? अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द किसानों की फसल की तुलाई की जाएगी। ज्ञानचंदानी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है और इससे भाजपा की असलियत सामने आ गयी है कि वो किसानों की कितनी हितैषी है।
उन्होंने कहा कि आज दूसरा दिन है किसान परेशान हो रहा है पर सरकार पर कोई असर नही हो रहा है। नरेश ज्ञानचंदानी ने अधिकारियों से चर्चा की वही किसान भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। धनवंतरी वेयरहाउस पर दाल बाटी बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों का मानना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह यहां से जाने वाले नहीं है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन क्या हाल निकालता वही वेयरहाउस की क्षमता 52 हजार किंवटल है पर अभी 45000 ही भरा है और 8000 क्षमता अभी बाकी है उसके बाद भी वेयर हाउस की तुलाई बंद कर दी गई है।
कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी समस्या का हल नही निकला तो किसानों के साथ आंदोलन करेंगे । नरेश ने सवाल उठाया कि जब तुलाई बंद करनी थी तो फिर स्लाट क्यों बुक किये और पांच दिन से किसान सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली भरकर भीषण गर्मी मे दिन रात को रहना पड़ रहा है और ट्रैक्टर ट्रालिओं का का रोजाना किराया दो हजार प्रति गाड़ी देना पड़ रहा है । सरकार तत्काल यहीं तुलाई कराए यही समस्या का हल है।