बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा

Updated on 22-03-2022 08:31 PM

भोपाल हुजूर क्षेत्र से भाजपा विधानसभा क्षेत्र रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुल्डोजर वाले नए अंदाज के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शहर में ऐसे होर्डिंग लगवा दिए, जिन पर लिखा है, 'बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुलडोजर बनेगा हथौड़ा, बहन बेटी की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुल्डोजर पहुंचेगा उसके द्वार'

साथ ही होर्डिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो बुल्डोजर दिख रहा है। उन्होंने मालवीय नगर स्थित युवा सदन नामक अपने निवास के बाहर और कोलार, नीलबड़, रातीबड़ सहित अन्य स्थानों पर करीब एक दर्जन होर्डिंग लगवाए हैं।

उन्होंने इन होर्डिंग् में सीएम शिवराज को 'बुलडोजर मामा' की संज्ञा दी है। इंटरनेट मीडिया पर भी इन होर्डिंग की तस्वीरें सुर्खियों में है। विधायक शर्मा ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ दुराचार करने वालों, उनपर बुरी नज़र रखने वालों की खैर नहीं किसी भी परिस्थिति में ऐेसे तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश के श्योपुर जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित मोहसिन खान, रियाज खान, शहबाज खान के घरों पर बुलडोजर चला कर उन्हें जमींदोज कर दिया गया।

शहडोल में बलात्कार के एक आरोपी शादाब उम्मानी के घर पर भी आज बुल्डोजर चला दिया गया।इसी तरह रायसेन की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों के घरों पर भी प्रशासन का बुलडोजर चला। ऐसी कार्रवाइयों का श्रेय शिवराज सरकार को देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उधर उपनगर कोलार के बीमाकुंज पर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर 'एक शाम बलिदानियों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को रखा गया है।

युवा शक्ति माधव नगर कोलार संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रीराम की महाआरती, भारत माता की महाआरती, राष्ट्र भक्ति गीतों का गायन होगा। अमर बलिदानियों की वंदना की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.