जिले में गेहूं उपार्जन 04 अप्रैल से 16 मई तक

Updated on 02-04-2022 04:04 PM

भोपाल। जिले में रवी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु शुक्रवार को  कलेक्टर अविनाश लवानिया  की अध्यक्षता में गेहूं उपार्जन का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में  अपर कलेक्टर भोपाल, उप संचालक कृषि भोपाल, गुणवत्ता नियंत्रक भारतीय खाद्य निगम तथा नागरिक आपूर्ति निगम , जिला स्तरीय उपार्जन समिति के समस्त अधिकारी उपायुक्त राहाकरिता , जिला आपूर्ति नियंत्रक , प्रबंध संचालक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक , जिला प्रबंधक .प्र . वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन , जिला प्रबंधक एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन , डीआईओ एनआईसी की उपस्थिति में समस्त उपार्जन समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स एनआरएलएम के स्व सहायता समूह उपस्थित थे

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 4 अप्रैल  से 16 मई तक  कार्य किया जायेगा जिले में 77 गेहूं उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं जिनमें से 65 गोदाम स्तरीय एवं 12 समिति स्तरीय गेहूं उपार्जन केन्द्र हैं    स्टील सायलो मुगालियाकोट द्वारा स्वयं खरीदी की जायेगी तथा दो गोदाम संचालक राधे वेयरहाउस एवं लक्ष्मी वेयरहाउस द्वारा स्वयं खरीदी की जायेगी जिले में गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 3 लाख मीट्रिक टन. है वर्तमान में मंडियों में 2200 से 2600 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं विक्रय के दाम प्राप्त हो रहे हैं

कलेक्टर श्री  लवानिया ने निर्देश दिये कि सभी गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर न्यूनतम 08 इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे स्थापित कर प्रत्येक तौल कांटे पर 250 क्विंटल के मान से 2000 क्विंटल प्रति दिन खरीदी की जाए। किसानों को स्लॉट बुकिंग की तिथि अनुसार टोकन बांट दिये जायें सभी उपार्जन केन्द्रों पर छाया, पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो गोदामों में वाटर कूलर लगाये जायें समिति स्तर पर केन्द्रों में  मटकों में समिति के नाम लिखे जायें तथा प्रत्येक समिति पर पर्याप्त संख्या में मटके रखवाये जायें

कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश दिए कि  किसानों के लिये गोदामों एवं समिति के केन्द्रों पर पर्याप्त शेड हों प्लास्टिक के बारदानें में 50 किलो 135  ग्राम से अधिक गेहूं तौला जाये। नापतौल  नोडल अधिकारी जांच कर इसका पालन करवायें प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर नोडल अधिकारी के बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। सभी किसानों का जेआईटी के माध्यम से भुगतान किया जायेगा सभी किसानों के खाते आधार से लिंक तथा अपडेट हो उपार्जन केन्द्रों पर बारदाना तथा परिवहन समय पर हो

 गोदाम स्तरीय केन्द्रों में उपार्जन के पश्चात् गेहूं के बारदाने गोदाम के अंदर रखे जायें जिससे गेहूं में सूखत हो आकस्मिक मौराग को दृष्टिगत रखते हुये प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में तिरपाल की व्यवस्था की जाये सभी उपार्जन समितियां पक्का फर्श पर तिरपाल बिछाकर गेहूं का उपार्जन करें मंडियों में समर्थन मूल्य के उपर बोली लगाई जाये गेहूं के समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं उपार्जन हेतु व्यापक स्तर पर सुविधायें प्रदाय कर किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये खरीदी की जाने के निर्देश दिये गये समिति तथा गोदाम स्तर पर प्रशिक्षित सर्वेयर रखे जाए किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूं उपार्जित किया जाए   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.