विवादों की स्थिति में खसरे की कौन सी प्रविष्टि का उपयोग किया जाए, राजस्व विभाग ने जारी किए निर्देश

Updated on 17-11-2022 05:09 PM

प्रदेश में दखरहित भूमियों के संबंध में भू उपयोग, प्रयोजन, निस्तार की की मद या नोइयत के विषय में विवाद खसरे की प्रविष्टियों के आधार पर आसानी से निपटाए जा सकेंगे। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए है कि विवादों की स्थिति में खसरे की कौन सी प्रविष्टि का किस रुप में उपयोग किया जाए। ये नियम पूरे प्रदेश में एक समान आधार पर उपयोग किए जाएंगे। इससे खसरे की प्रविष्टियों के उपयोग को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।

 खसरे में अंकित प्रविष्टियों को लेकर बार-बार जिलों से जानकारियां मांगी जाती है कि खसरे की प्रविष्टियों  के आधार पर विवादों की स्थिति में कौन सी प्रविष्टि मान्य की जाए। इसके लिए सभी को एक समान नियमों का पालन करते हुए खसरे की प्रविष्टियों के आधार पर भूमि उपयोग को किस तरह मान्य करना है यह प्रमुख सचिव ने स्पष्ट करते हुए कलेक्टरों को आगे इसी तरह इन प्रविष्टियों का आंकलन करने को कहा है।

 खसरे में पहले कालम में बंदोबस्त के समय, नक्शे में नियत किए गए क्रमांक को खसरा क्रमांक के रुप में और बंदोबस्त के समय, नक्शे में नियत किए गए क्रमांक को खसरा क्रमांक के रुप में उपयोग किया जाएगा। बंदोबस्त के बाद यदि जमीन का उपविभाजन किया जाता है तो ऐसे उपविभागजन के प्रत्येक भूखंड के लिए अलग-अलग क्रमांक अंकित किये गए है। कालम दो में खसरे का कुल क्षेत्रफल और उस पर उपयोग अनुसार निर्धारित भू राजस्व और नाईयत (मालिकाना हक) अंकित की जाती है।

गांव से नगर में आई जमीनों के मामले में इस तरह फैसला
गांव से नगरीय क्षेत्र की सीमाओं में आने वाली जमीनों के विषय में ग्राम के खसरे में निस्तार की मद  दर्ज रही जमीन  को भूराजस्व संहिता, दखिल रहित भूमि और वाजिब उल अर्ज नियम के अनुसार नगरीय क्षेत्र के  लिए भी इन प्रयोजनों के लिए तब तक पृथक रखी जाएंगी जब तक की कलेक्टर  द्वारा इन जमीनों के उपयोग को लेकर अगला आदेश पारित नहीं किया जाता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.