भोपाल में हथौड़ा मारकर पत्नी का मुंह फोड़ा

Updated on 13-06-2022 07:30 PM

भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में 43 साल की महिला चार दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही है। उस पर उसके पति ने हथौड़े से जानलेवा हमला किया था। महिला का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने बच्चों की खातिर बेरहम पति को छोड़ दिया था। इससे नाराज पति ने हथौड़े से पत्नी का चेहरा बिगाड़ दिया और गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। फिलहाल 18 साल की बेटी ही मां और छोटे भाई की देखभाल कर रही है। मां की हालत देख बेटी का कहना है कि ऐसे पापा को जेल में जाना चाहिए। उन्होंने कभी पिता का धर्म नहीं निभाया।

गौतम नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली अनिता परिहार 18 साल की बेटी निकिता और बेटे निखिल के साथ पति संग्राम सिंह से अलग रहती हैं। पहले वह ठेकेदारी करता था, लेकिन फिर कामधाम छोड़कर पत्नी पर ही आश्रित हो गया।

हालात नहीं सुधरे तो पति को छोड़ा
अनिता ने बताया कि पति उससे मारपीट करता था। बच्चों को पढ़ने नहीं जाने देता था। बेटी को जैसे-तैसे 10वीं तक पढ़ा सकी। पहले तो वह सहती रही, लेकिन 3 साल पहले उसने पति को छोड़ दिया।इसके बाद बच्चों के साथ अलग रहने लगी। बीच-बीच में संग्राम घर आकर हंगामा करता और साथ रहने के लिए दबाव बनाता। मना करने पर झगड़ा करता था।

तीन-चार दिन पहले सुबह अनिता काम पर जा रही थी। इसी दौरान संग्राम वहां आ गया। उसने हथौड़े से पहले सिर पर मारा। इसके बाद चेहरे और शरीर पर कई वार किए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। वह उसका गला दबाकर मारने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने उसे बचाया।

बेटी बोली- ऐसा पिता नहीं चाहिए
बेटी निकिता ने कहा कि पापा शुरू से ही मारपीट करते थे। मां को भी पीटते थे। उन्होंने कभी पढ़ने नहीं दिया। मां के कारण ही कभी-कभी स्कूल जा पाती थी। पापा स्कूल का बैग या किताब देखते थे, तो मारते थे। बड़ी मुश्किल से 10वीं तक पढ़ाई कर पाई। मम्मी हमारी वजह से पापा से अलग हो गईं। उन्हें जेल होना चाहिए।

पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
इधर मामले की जांच कर रहे मनोहर सिंह का कहना है कि अभी अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। आरोपी संग्राम सिंह फरार है। उसकी तलाश कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.