पत्नी मायके गई तो 4 बार सुसाइड की कोशिश की

Updated on 20-08-2022 07:02 PM
भोपाल में एक पति अपनी पत्नी के मायके जाने से इतना दुखी है कि अब तक 4 बार सुसाइड अटेम्प्ट कर चुका है। किस्मत से चारों बार उसकी जिंदगी बच गई। रेल कोच फैक्ट्री के पास राजेन्द्र नगर में रहने वाले इंद्रपाल ने शुक्रवार को फिनाइल पी लिया था। इसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई। फिनाइल पीने से पहले इंद्रपाल ने 21 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था
9 अगस्त को फांसी लगाते समय बनाया वीडियो

इसके पहले 9 अगस्त को इंद्रपाल ने फांसी लगाने की भी कोशिश की थी। उस दौरान भी उसने एक वीडियो बनाया था। जिसमें वह कह रहा है, मेरी बीवी मुझे छोड़कर ललितपुर चली गई है। मेरा साला मेरी बीवी को पहुंचा नहीं रहा है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। अगर मुझे कुछ होता है ताे मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा साला और मेरी बीवी रहेगी। मैं उसे लेने गया तो मुझे मार-मारकर भगा दिया गया।

इससे पहले भी इंद्रपाल ने एक बार ऑलआउट का लिक्विड पी लिया था, इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। इसके बाद तालाब में कूदकर जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया। बताया जा रहा है कि पति हरकतों से परेशान होकर पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई है। इंद्रपाल सिंह एम्स भोपाल में गार्ड की नौकरी करता है।

बेटी का चेहरा याद आते ही बदल जाता है मन

इंद्रपाल का कहना है, बेटी का चेहरा याद आते ही सुसाइड करने का मन बदल जाता है। फांसी के समय भी यही हुआ। फंदा बनाया, उसे गले में डाला... पर बेटी की याद आते ही, स्टूल से नीचे उतर आया। सोचता हूं मेरी मौत के बाद यदि बीवी को मायके वालों ने भगा दिया, या पत्नी ने बेटी को छोड़ दिया तो उसका क्या होगा। वह कहां भटकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.