हवाओं ने बदला रुख, बढने लगेगा तापमान

Updated on 13-02-2022 07:49 PM

ठंड से मिलेगी राहत, राजधानी में शीतलहर का असर
भोपाल। मध्यप्रदेश में हवाओं ने एक बार पुन: अपना रुख बदल लिया है। इस वजह से प्रदेश के तापमान में इजाफा होने लगेगा। लोगों के ठंड से कुछ राहत मिलेगी। वहीं कल राजधानी में शीतलहर का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तरी से उत्तर-पूर्व एवं पूर्वी होने लगा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके असर से मंगलवार तक तापमान बढेगा। इसके बाद एक बार फिर दिन-रात के तापमान में कुछ गिरावट होने लगेगी। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, रविवार को एक कमजोर आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके असर से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे रविवार से दिन तापमान बढ़ने लगेगा। तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला 15 फरवरी तक बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में गिरावट होने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शनिवार को सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया। भोपाल, रीवा, उमरिया, छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, धार, खंडवा एवं रतलाम में शीत लहर का प्रभाव रहा। साहा ने बताया कि गुरुवार दोपहर से हवा का रुख पूर्वी हो गया था, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी क्रम में राजधानी का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री से. कम रहा। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री से. की तुलना में 3.4 डिग्री से. अधिक रहा।न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री से. कम रहा। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी राजधानी शीतलहर की चपेट में रही। साहा ने बताया कि शाम के समय हवा का रुख फिर उत्तर-पूर्वी होने लगता है। इस वजह से रविवार से रात के तापमान में मामूली बढ़त होने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.