विज्ञान का साथ पाकर प्रदेश बन रहा है आत्म-निर्भर - मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 27-02-2022 05:39 PM

भोपाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि हमारा भारतीय विज्ञान बहुमूल्य है और  वर्तमान समय में विज्ञान को बहुत महत्व मिला है।  मंत्री सखलेचा शनिवार को इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला में विज्ञान साहित्य उत्सव संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

श्री सखलेचा ने कहा कि आज का युग वास्तव में विज्ञान का ही युग है। आज हम बुलेट ट्रेन की गति से विज्ञान में आगे बढ़ रहे हैं। विज्ञान का साथ पाकर हम आत्म-निर्भरता की ओर भी बढ़ रहे हैं। यदि आत्म-निर्भर होकर विकास करना है तो विज्ञान आधारित व्यवस्था का विकास भी करना होगा। विकास के लिये भारतीय विज्ञान और साहित्य को पुनर्जीवित करना होगा। उन्होंने कहा कि ज्योतिष विज्ञान की शुरूआत भारत से हुई और इसकी गणित को सबसे पहले हमारे भारतीय वैज्ञानिकों ने जाना। ये हमारा कर्त्तव्य है कि हम विज्ञान को नए दृष्टिकोण से देखें। विज्ञान के साथ भारतीय सोच को भी विकसित करें।

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि यह हमारा मौलिक अधिकार है कि हम विज्ञान को बढ़ावा दे। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने कहा कि विज्ञान साहित्य उत्सव का उद्देश्य आजादी का अमृतमहोत्सव मनाने के साथ ही आजादी के दौर में वैज्ञानिकों की विशेष भूमिका जानने का भी है।

विज्ञान भारती मालवा प्रांत के राज्य सचिव प्रजातंत्र गंगेले, एसजीएसआईटीएस के निदेशक डॉ. राकेश सक्सेना, शिक्षाविद सुश्री इंदु पाराशर तथा प्रख्यात पर्यावरणविद डॉ. .पी. जोशी ने विज्ञान के इतिहास तथा साहित्य पर अपने विचार रखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.