
नरसिंहपुर । त्रि- स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत जिले में पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए महिलायें भी पीछे नहीं रहीं। मतदान के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी- लंबी कतारें लगी थी।
महिलाओं में इतना उत्साह था कि वे अपने छोटे बच्चों को भी गोद में लेकर मतदान के लिए कतार में लगी थी। कुछ महिलायें परंपरागत रूप से घूंघट किये थी, परंतु मतदान करने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रही थी।