राष्ट्र समाज के विकास का आधार महिला सशक्तिकरण - राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 25-05-2022 07:07 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्र समाज के विकास का आधार महिला सशक्तिकरण है। सशक्तिकरण के लिए स्त्री शिक्षा का प्रसार जरूरी है। पुरुष शिक्षित होता है तो एक परिवार ही शिक्षित होता है। जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह कई पीढ़ियों को शिक्षित और ज्ञानवान बनाती है। उन्होंने समाज के शिक्षित वर्ग विशेषकर शिक्षित महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे पिछड़े क्षेत्र और वंचित वर्गों की बहनों की शिक्षा के प्रयासों में सहयोग के लिए आगे आयें, उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करें।

राज्यपाल श्री पटेल स्वर्णिम भारत का आधार बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आयोजन ब्रह्मकुमारी संस्थान क्षेत्रीय मुख्यालय भोपाल में किया गया। राज्यपाल ने भोपाल शहर में एक ही दिन में 108 आत्म-निर्भर किसान महासम्मेलन आयोजन में सहयोगियों को सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हमारा कानून और सरकार महिलाओं को आगे बढ़ने में सपोर्ट कर रहे हैं। नारी शक्ति को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच और उनका विजन बिल्कुल साफ है। प्रधानमंत्री मोदी जी का कहना है कि महिला वो शक्ति है, सशक्त है, वो भारत की नारी है, न ज्यादा में, न कम में, वो सब में बराबर की अधिकारी है। उनका मानना है कि मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं रह गया है, बल्कि महिलाओं से विकास का है, जिसमें आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक न्याय तक की परिकल्पना शामिल है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का विशिष्ट स्थान है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, देवताओं का वही वास होता है। हमारी दैवीय संस्कृति के मूल में नारी शक्ति का स्थान अग्रणी है। यही कारण है कि देवी-देवताओं का स्मरण करते समय, पहले देवी का फिर देवता का स्मरण किया जाता है। उन्होंने संस्थान के साथ जुड़ाव की स्मृतियों का जिक्र करते हुए बताया कि नवसारी में उनके वर्तमान और पूर्व आवास, जिसमें वह 45 वर्षों तक रहे है, उन दोनों के पास संस्थान स्थित है।

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की राजयोगिनी अवधेश दीदी ने अभियान की रूप-रेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियाँ समाज की नींव होती है। बेटियों का सशक्तिकरण समाज का सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि परिवार समाज के बीच रहते हुए देवत्व को प्राप्त करने की विधि राजयोग मेडिटेशन है, जो सुपर पॉवर से कनेक्ट करता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1937 में कन्याओं के बोर्डिंग के साथ शुरू की गई पहल की कन्याएँ आज दुनिया के 150 देशों में दादी के रूप में सेवा कार्य कर रही है।

प्रारंभ में राज्यपाल का तिलक और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने आभार माना। ब्रह्मकुमारी आकृति बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। ब्रह्मकुमारी रीना बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.