अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली कई सौगातें

Updated on 09-03-2022 06:08 PM

भोपाल।  महिला-बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक, शारिरिक और मानसिक उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को बैंको से होने वाली प्रक्रियागत परेशानी को ध्यान में रखते हुए, धनाभाव को दूर करने के लिए पंजाब नेशलन बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराने की विशेष योजना की शुरूआत की गई। इसके तहत प्रदेश के लगभग 7136 महिला समूहों को 180 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभाग द्वारा किशोरी बालिकाओं को अपराजिता मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई। इसमें प्रत्येक जिले की 150 किशोरी बालिकाओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से बॉक्सिंग, जुडो, कराटे, ताईक्वाडो एवं कुश्ती में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिला-बाल विकास विभाग के महिला मैदानी अमले का स्वास्थ्य और पोषण स्तर के परीक्षण एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी प्रारंभ किया गया है।

भोपाल के जवाहर बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अशोक शाह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को बैंक के सहयोग से 8 ऑटो और एक -रिक्शा की प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया। श्री शाह ने कहा कि जब तक महिला स्वयं अपने हित के लिए नहीं सोचेगी, समाज आगे आकर मदद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखना होगा और अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है।

संचालक महिला-बाल विकास डॉ. राम राव भोसले ने कहा कि वर्तमान में महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे हैं। कोरोना काल में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपने परिवार के साथ दूसरे परिवारों का भी हर तरह से ख्याल रखा है। यह बात सिद्ध करता है कि महिलाएँ हर परिस्थिति में काम कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश मे अब तक लगभग 41 लाख से ज्यादा बच्चों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। डॉ. भोसले ने बताया कि जो पंचायत बेटियों के जन्म का उत्सव मनायेगी उसे "लाडली फ्रेंडली" घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर जवाहर बाल भवन के बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.