भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोपाल नगर की जिला अध्यक्ष वंदना सुधीर जाचक के नेतृत्व में भाजपा जिला भोपाल द्वारा भोपाल महापौर प्रत्याशी मालती राय का भाजपा महिला मोर्चा भोपाल नगर की बहनों के साथ भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा भोपाल नगर मीडिया प्रभारी मुस्कान हीरानंदानी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना सुधीर जाचक ने महिलाओं से आह्वान किया कि आप सब महिला मोर्चा की शानदार और जानदार कार्यकर्ता बहनें प्राण प्रण से भाजपा को विजय श्री दिलाने के लिये संकल्प लेंगीं और भाजपा को विजयश्री दिलाएंगीं। आप सब पर बहुत जिम्मेदारी है क्योंकि आप आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं।
स्वागत कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त बहने उपस्थित रहीं।