1 अप्रैल से मजदूरों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Updated on 19-03-2022 11:17 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में बिल्डिंग, सड़क, ब्रिज, तालाब जैसी साइट्स पर निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को 1 अप्रैल से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने वाली है। इन दिनों 12 लाख 50 हजार निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान योजना से जोडऩे पर काम प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल में जारी है। मजदूर परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

कर्मकार मंडल ने इसे लेकर आयुष्मान भारत निरामयम सोसाइटी से अनुबंध किया है, जिसके तहत कर्मकार मंडल में दर्ज श्रमिक परिवारों को कार्ड बनाकर फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। फिलहाल कर्मकार मंडल में प्रदेश के जिन निर्माण श्रमिकों का डाटा रजिस्टर है उसे आयुष्मान योजना के पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। करीब 7.50 लाख श्रमिकों का डाटा लगभग तैयार हो चुका है। जिन्हें जल्द ही कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

कियोस्क सेंटर से भी बनाए जा सकेंगे कार्ड

आयुष्मान भारत निरामयम सोसाइटी के सीईओ अनुराग चौधरी ने बताया कि कर्मकार मंडल में पंजीकृत  मजदूरों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। इसके लिए कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कैंप लगाए जाएंगे। वहीं, कर्मकार मंडल के कार्डधारी मजदूर श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड और समग्र आईडी के जरिए कियोस्क सेंटर से भी कार्ड बनवा सकते हैं।

मजदूरों को मिलेगा ये फायदा

प्रदेश में 90 फीसदी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं। इन श्रमिकों को आयुष्मान योजना से फ्री इलाज की सुविधा मिल सकेगी। मजदूर कई बार निर्माण कार्यों के दौरान होने वाले हादसे में घायल हो जाते हैं और आर्थिक तंगी के चलते समय पर इलाज नहीं करा पाते, लेकिन आयुष्मान योजना से वे इलाज करा सकेंगे।

कर्मकार मंडल वहन करेगा इलाज का खर्च

आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने वाले श्रमिकों के इलाज का खर्च कर्मकार मंडल के द्वारा वहन किया जाएगा। इसके लिए प्रति मजदूर करीब 1052 रुपये की राशि सालाना प्रीमियम के तौर पर निरामयम सोसाइटी में कर्मकार मंडल द्वारा जमा की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.