कब्र की मिट्‌टी से बच्चे को जिंदा करने की पूजा-पाठ:रीवा के मंदिर में 36 घंटे किया भजन-कीर्तन

Updated on 21-08-2022 07:22 PM
आपने तंत्र-मंत्र की कई कहानियां सुनी-पढ़ी होंगी। मध्यप्रदेश के रीवा में ऐसी घटना हुई हैं। यहां 4 साल के बच्चे की मौत के 20 दिन बाद उसे जिंदा करने के लिए 36 घंटे तक एक मंदिर पर मजमा लगा रहा। इनमें बच्चे की मां और उनके परिवार वाले भी शामिल थे। करीब 100 से ज्यादा लोग पूजा-पाठ, कीर्तन करते रहे। ढोलक-मंजीर बजते रहे। भजन चलते रहे। 24 घंटे बाद भंडारा भी हुआ, लेकिन जाने वाले कभी लौटकर नहीं आते। आखिरकार निराश होना पड़ा। ये सब हुआ एक सपने की वजह से। दैनिक भास्कर ने गांव पहुंचकर ग्राउंड रिपोर्ट की। भास्कर टीम करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर सगरा क्षेत्र के बक्क्षेरा गांव स्थित उस मंदिर में पहुंची, जहां ये सब हुआ था। जानते हैं पूरा मामला क्या है...

रीवा जिले का गुढ़ थाना क्षेत्र का भीटी गांव। यहां रहने वाली ऋतु कोल पति अर्जुन कोल (25) के तीन बच्चे हैं। दो बेटी हैं। 4 साल का बेटा अहम उर्फ अभी कोल था। अहम की 20 दिन पहले तबीयत खराब हुई। वह खेलते-खेलते बीमार हो गया था। परिवार वाले उसे संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अहम की मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव ले जाकर शव दफना दिया। मां ऋतु कलेजे के टुकड़े को भूल नहीं पा रही थी। वह गुमसुम रहने लगी। करीब 5 दिन पहले रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत खीरा गांव का रहने वाले मुनेश कोल (मामा) उनके घर पहुंचे। मुनेश ऋतु के बड़े भाई हैं। यहां ऋतु को बताया कि उसे कुलदेवी सपने में आई थीं। उन्होंने कहा है- तू सो रहा है और वहां जिंदा भांजे को दफना आया है। तू कब्र की मिट्टी लेकर मेरे दर पर आ। पूजा-अर्चना और भजन-भक्ति कर। मैं उसे जिंदा करूंगी।

फिर मां को जगी आस
भाई की बात सुनते ही मां की इकलौते बेटे के लिए ममता जाग गई। उसने तुरंत ये बात परिवार वालों को भी बताई। फिर क्या था, परिवार वाले तुरंत भीटी गांव से 25 किलोमीटर दूर सगरा थाना अंतर्गत बक्क्षेरा स्थित शारदा देवी के मंदिर के लिए निकल पड़े। साथ में सपने के अनुसार बच्चे की कब्र की मिट्‌टी भी ले गए। गुरुवार शाम 4 बजे से मंदिर पर पूजा-पाठ शुरू हो गया। माता की मूर्ति के सामने टोकरी के नीचे कब्र की मिट्‌टी को रखा गया। साथ ही, एक पुतला बनाकर भी रखा गया। गांव के 100 से ज्यादा लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद यहां पूजा-पाठ शुरू हो गया। ढोल-मंजीरों की धुन पर भजन होने लगे। ये सिलसिला करीब 24 घंटे तक चला।

पुलिस आई, लेकिन लौटा दिया
सगरा थाना प्रभारी निशा खूता ने बताया कि तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास जैसी बात नहीं है। ऋतु कोल के परिवार भजन-भक्ति में लीन हैं। उन्होंने 24 घंटे की भजन के बाद भंडारा किया है। ये एक मां की ममता है, जिसने बेटे को खोने के बाद मां के दर पर भक्ति करने आई है। तीन दिनों में आसपास के कई गांव में यह बात फैल गई।

आखिरकार मिली निराशा
बच्चे के मामा मुनेश कोल ने बताया कि सपने के मुताबिक टोकरी के नीचे रखी मिट्‌टी और पुतले में जान आ जानी थी। पहले 24 घंटे तक देखा गया। जान नहीं आने पर 12 घंटे तक और पूजा-पाठ किया गया। 36 घंटे तक यानी शनिवार अलसुबह 4 बजे तक लगातार भजन-कीर्तन चलता है। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ, तो वे निराश हो गए।

बिना बताए चले गए
बक्क्षेरा की बुजुर्ग महिला ने बताया कि 18 अगस्त की शाम 4 बजे खीरा गांव के ग्रामीणों के साथ गुढ़ भीटी के कुछ लोग चार ट्रैक्टर और ट्रॉली समेत 25 बाइकों में आए थे। इन्होंने 20 अगस्त की सुबह 4 बजे तक मंदिर में भजन किए। अचानक से सुबह 6 बजे सभी बिना बताए चले गए। किस मकसद से आए और कैसे चले गए। यह जानकारी सही तरीके से ग्रामीणों को नहीं है।

पुलिस भी टोकरी को उठाने की नहीं कर रही हिम्मत
घटना के एक दिन बाद भी मंदिर में वह टोकरी जस की तस रखी है। इसे उठाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। दैनिक भास्कर ने पड़ताल के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन टोकरी को उठाने से पुलिस भी बचती दिखी। फिलहाल टोकरी को लेकर गांव में भय का माहौल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.